- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास
पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास
Surguja, CG
अंबिकापुर के पास ग्राम बधियाचुआं में एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की। पत्नी के मायके जाने और लौटने से इनकार करने पर युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया।
फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पप्पू लाल की शादी को छह साल हो चुके हैं। वह परिवार के साथ बधियाचुआं गांव में रहता है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। दो दिन पहले दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी नाराज़ होकर मायके चली गई। पप्पू लाल ने कई बार उसे लौटने के लिए मनाया, लेकिन पत्नी ने आने से साफ मना कर दिया।
रविवार देर रात मानसिक तनाव में आकर पप्पू ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे खून से लथपथ हालत में पाया। तुरंत उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। परिजनों का कहना है कि पप्पू पत्नी के चले जाने से काफी परेशान था और कई दिनों से चुपचाप रहने लगा था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए