- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में नशीली सिरप बेचते 3 युवक गिरफ्तार, 100 बोतल जब्त
रायपुर में नशीली सिरप बेचते 3 युवक गिरफ्तार, 100 बोतल जब्त
Raipur,C.G
राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 नशीली सिरप बरामद की। आरोपी इन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
सोनडोंगरी तालाब के पास कार्रवाई
सूचना मिली थी कि दो युवक बोरी और बैग में नशीली सिरप रखकर सोनडोंगरी तालाब के पास ग्राहक ढूंढ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत टीम भेजकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक सप्लायर की भूमिका भी सामने आई।
गिरफ्तार आरोपी
-
राहुल बंजारे, पिता महेश बंजारे, निवासी सतनामी बस्ती पीपल पेड़ के पास, रायपुर।
-
नंदन मिश्रा, पिता प्रमोद मिश्रा, निवासी मजगांव (रीवा, म.प्र.), हाल निवासी अवधपारा सोनडोंगरी।
-
सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बनगोठरी थाना पिलानी, जिला झुंझुनू (राजस्थान), हाल निवासी सेक्टर-4 उदया सोसाइटी, आमानाका रायपुर।
सप्लायर की तलाश
आरोपियों में शामिल सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने सप्लायर के तौर पर चिह्नित किया है। फिलहाल तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि नशीली सिरप कहां से लाई गई थी और किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई हो रही थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए