SECR को रेल मदद शील्ड अवार्ड, रायपुर रेल मंडल की बेहतर कार्यप्रणाली से यात्री संतुष्टि में ऐतिहासिक सुधार

रायपुर (छ.ग.)

On

एक्सीलेंट रिव्यू में 269% की बढ़ोतरी, निगेटिव फीडबैक में 71% की गिरावट; 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में मिला सम्मान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्री सेवा और शिकायत निवारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 समारोह में SECR को प्रतिष्ठित रेल मदद शील्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह 9 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), द्वारका में आयोजित हुआ।

इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर से चयनित 100 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। साथ ही, विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 रेल मंडलों और जोनों को शील्ड प्रदान की गई। इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम प्रमुख रूप से शामिल रहा।

SECR को मिली रेल मदद शील्ड के पीछे रायपुर रेल मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रायपुर मंडल के प्रयासों से Rail Madad पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों की शिकायतों के समाधान में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। बीते वर्ष की तुलना में रायपुर रेल मंडल में एक्सीलेंट रिव्यू में 269 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अन-सेटिसफेक्टरी यानी नकारात्मक फीडबैक में 71 प्रतिशत की कमी आई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि मंडल ने यात्री समस्याओं के त्वरित और संतोषजनक समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

दिल्ली में यह शील्ड प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय को प्रदान की गई। जब यह सम्मान नई दिल्ली–बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के माध्यम से रायपुर स्टेशन पहुंचा, तो वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शील्ड का उत्साहपूर्वक और भव्य स्वागत किया। यह क्षण कर्मचारियों के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक रहा।

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (DCM) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि रेल मदद शील्ड यात्रियों के फीडबैक और शिकायतों के प्रभावी निपटारे का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मॉनिटरिंग, त्वरित रिस्पॉन्स और फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की सक्रियता के चलते यह उपलब्धि संभव हो सकी।

रेल मदद शील्ड उन रेलवे जोन, मंडल या इकाइयों को दी जाती है, जो Rail Madad प्लेटफॉर्म के जरिए यात्रियों की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करते हैं। इसके मूल्यांकन में शिकायतों के समाधान की गति, यात्रियों की संतुष्टि रेटिंग, लंबित मामलों की संख्या और शिकायत क्लोजर की गुणवत्ता जैसे मानकों को शामिल किया जाता है।

रेल मदद शील्ड के अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड और उत्कृष्ट गुणवत्ता (वर्कशॉप) शील्ड भी प्रदान की गई, जो मोतीबाग वर्कशॉप, नागपुर को मिली। ये तीनों शील्ड SECR की परिचालन दक्षता, यात्री सेवा, तकनीकी गुणवत्ता और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इसके साथ ही, SECR के एक अधिकारी और एक कर्मचारी को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान रेल संचालन, संरक्षा और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को यात्री-केंद्रित और आधुनिक रेलवे प्रणाली के रूप में स्थापित करता है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6963727a1740a/article-42747

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.