दुर्ग में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से लगी कबाड़ी दुकान में भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

By Rohit.P
On

दुर्ग के राधिका नगर में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी के बाद कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार रात एक कबाड़ी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र के राधिका नगर की है, जहां रात करीब 10:30 बजे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने कबाड़ी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में ऊंची लपटें उठने लगीं और आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में पहले तेज आवाज सुनाई दी और उसके बाद चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद आग पास के कबाड़ी दुकान तक पहुंच गई। दुकान में बड़ी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामान रखा था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही समय में अग्निशामक टीम वहां पहुंच गई, लेकिन आग पहले से ही काफी बढ़ चुकी थी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग परमानंद चंदेल की कबाड़ी दुकान में लगी थी। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी के छींटे मारकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मेहनत के बाद, आग पर काबू पाया गया और इसे आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। धुएं और आग की लपटों के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सुनने में आया है कि ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की खबर है। पुलिस और बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

आग की वजह से इलाके की बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा। राधिका नगर और आस-पास का क्षेत्र काफी समय तक अंधेरे में रहा। बाद में बिजली विभाग की टीम ने सुधार कार्य शुरू किया, जिसके बाद सप्लाई को बहाल किया गया। जिला सेनानी और अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत रवाना की गई थी और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2026 By Rohit.P

दुर्ग में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से लगी कबाड़ी दुकान में भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार रात एक कबाड़ी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र के राधिका नगर की है, जहां रात करीब 10:30 बजे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने कबाड़ी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में ऊंची लपटें उठने लगीं और आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में पहले तेज आवाज सुनाई दी और उसके बाद चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद आग पास के कबाड़ी दुकान तक पहुंच गई। दुकान में बड़ी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामान रखा था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही समय में अग्निशामक टीम वहां पहुंच गई, लेकिन आग पहले से ही काफी बढ़ चुकी थी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग परमानंद चंदेल की कबाड़ी दुकान में लगी थी। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी के छींटे मारकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मेहनत के बाद, आग पर काबू पाया गया और इसे आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। धुएं और आग की लपटों के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सुनने में आया है कि ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की खबर है। पुलिस और बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

आग की वजह से इलाके की बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा। राधिका नगर और आस-पास का क्षेत्र काफी समय तक अंधेरे में रहा। बाद में बिजली विभाग की टीम ने सुधार कार्य शुरू किया, जिसके बाद सप्लाई को बहाल किया गया। जिला सेनानी और अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत रवाना की गई थी और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6a12a41365855/article-54111

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.