योग दिवस 2026: CM साय ने अंबिकापुर में किया योग, ईश्वर साहू ने बहिष्कार किया

Digital Desk

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में योगाभ्यास किया। साजा विधायक ईश्वर साहू पोस्टर पर फोटो न लगने से नाराज होकर कार्यक्रम बहिष्कार कर दिया।

छत्तीसगढ़ में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मंत्रियों और आम नागरिकों ने भी उनके साथ योगासन और प्राणायाम किया।

सीएम साय ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा और जीवन पद्धति है, जिसकी नींव ऋषि-मुनियों ने रखी। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्वस्थ और अनुशासित बनाने के लिए योग को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। जिन लोगों ने अभी तक योग को जीवन का हिस्सा नहीं बनाया, वे आज से शुरू करें।

राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि नियमित अभ्यास से बीमारियों से बचाव होता है। राज्यपाल रामेन डेका ने रायपुर में योग किया।

साजा विधायक ईश्वर साहू बेमेतरा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम से नाराज होकर बाहर हो गए। आरोप है कि प्रचार सामग्री और फ्लेक्स पर उनकी फोटो नहीं लगाई गई थी। विधायक और उनके समर्थकों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया, जिससे आयोजन स्थल पर थोड़ी देर चर्चा का माहौल रहा।

अंबिकापुर में कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने आयोजन में ठेके दिए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर घोटालों का आरोप लगाया और राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर तंज कसा।

कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों ने मल्लखंभ और पिरामिड योग का शानदार प्रदर्शन किया। मनेंद्रगढ़ में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने योग किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट समेत अन्य जगहों पर भी योग शिविर आयोजित हुए।

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग से तनाव कम होता है, शरीर और मन स्वस्थ रहता है। पूरे राज्य में स्कूली बच्चे, पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विधायक ईश्वर साहू की नाराजगी की घटना स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि सरकार योग के स्वास्थ्य संदेश पर जोर दे रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2026 By दैनिक जागरण

योग दिवस 2026: CM साय ने अंबिकापुर में किया योग, ईश्वर साहू ने बहिष्कार किया

Digital Desk

छत्तीसगढ़ में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मंत्रियों और आम नागरिकों ने भी उनके साथ योगासन और प्राणायाम किया।

सीएम साय ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा और जीवन पद्धति है, जिसकी नींव ऋषि-मुनियों ने रखी। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्वस्थ और अनुशासित बनाने के लिए योग को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। जिन लोगों ने अभी तक योग को जीवन का हिस्सा नहीं बनाया, वे आज से शुरू करें।

राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि नियमित अभ्यास से बीमारियों से बचाव होता है। राज्यपाल रामेन डेका ने रायपुर में योग किया।

साजा विधायक ईश्वर साहू बेमेतरा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम से नाराज होकर बाहर हो गए। आरोप है कि प्रचार सामग्री और फ्लेक्स पर उनकी फोटो नहीं लगाई गई थी। विधायक और उनके समर्थकों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया, जिससे आयोजन स्थल पर थोड़ी देर चर्चा का माहौल रहा।

अंबिकापुर में कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने आयोजन में ठेके दिए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर घोटालों का आरोप लगाया और राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर तंज कसा।

कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों ने मल्लखंभ और पिरामिड योग का शानदार प्रदर्शन किया। मनेंद्रगढ़ में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने योग किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट समेत अन्य जगहों पर भी योग शिविर आयोजित हुए।

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग से तनाव कम होता है, शरीर और मन स्वस्थ रहता है। पूरे राज्य में स्कूली बच्चे, पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विधायक ईश्वर साहू की नाराजगी की घटना स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि सरकार योग के स्वास्थ्य संदेश पर जोर दे रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6a37979c6af60/article-56558

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.