CG : भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामला : 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

Dhamtari, CG

नगरीय निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर भड़की नाराज़गी अब भाजपा संगठन में बड़ी कार्रवाई के रूप में सामने आई है।

भाजपा कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर पार्टी ने सात कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है।

घटना उस समय हुई जब कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में पैसों के लेन-देन और भाई-भतीजावाद के आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया था। देखते ही देखते स्थिति उग्र हो गई और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए कई सामानों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की जांच के बाद जिन कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. निखिल साहू – सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति

  2. शैलेन्द्र धेनुसेवक – अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल नगरी

  3. भोला शर्मा – सक्रिय कार्यकर्ता

  4. गज्जु शर्मा – युवा मोर्चा कार्यकर्ता

  5. रवेन्द्र साहू – कार्यकर्ता

  6. संत कोठारी – कार्यकर्ता

  7. सुनील निर्मलकर – अध्यक्ष, युवा मोर्चा, मंडल नगरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी सातों कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अनुशासन तोड़ने और संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि “भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां विचार प्रकट करने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन हिंसा और आगजनी जैसे कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

भाजपा की इस सख्त कार्रवाई को राजनीतिक हलकों में संगठन की गंभीरता और अनुशासन को बनाए रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

CG : भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामला : 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

Dhamtari, CG

भाजपा कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर पार्टी ने सात कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है।

घटना उस समय हुई जब कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में पैसों के लेन-देन और भाई-भतीजावाद के आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया था। देखते ही देखते स्थिति उग्र हो गई और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए कई सामानों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की जांच के बाद जिन कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. निखिल साहू – सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति

  2. शैलेन्द्र धेनुसेवक – अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल नगरी

  3. भोला शर्मा – सक्रिय कार्यकर्ता

  4. गज्जु शर्मा – युवा मोर्चा कार्यकर्ता

  5. रवेन्द्र साहू – कार्यकर्ता

  6. संत कोठारी – कार्यकर्ता

  7. सुनील निर्मलकर – अध्यक्ष, युवा मोर्चा, मंडल नगरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी सातों कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अनुशासन तोड़ने और संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि “भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां विचार प्रकट करने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन हिंसा और आगजनी जैसे कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

भाजपा की इस सख्त कार्रवाई को राजनीतिक हलकों में संगठन की गंभीरता और अनुशासन को बनाए रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/7-workers-expelled-from-the-party-by-alleging-scam-in/article-22562

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.