कांग्रेस नेता की ब्लैकमेलिंग: पटवारी के पति से 70 लाख वसूले, जमीन भी हड़पी, अब गिरफ्तार

Raipur, CG

भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों में अपनी कथित पहुंच का डर दिखाकर एक कांग्रेस नेता ने पटवारी के पति से 70 लाख रुपए और एक कीमती जमीन वसूल ली। इतना ही नहीं, वह ढाई करोड़ रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हसन आबिदी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर की वसूली

देवपुरी निवासी राजेश सोनी, जो रियल एस्टेट से जुड़े हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी सारिका सोनी सरकारी सेवा में पटवारी हैं। बीते कुछ माह से कांग्रेस से जुड़ा हसन आबिदी उन्हें ACB-EOW में केस दर्ज करवाने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। डर के कारण उन्होंने फरवरी 2025 से अब तक 70 लाख रुपए नगद में उसे दे दिए।

जमीन भी करा ली अपने आदमी के नाम

आरोपी ने राजेश से 3500 वर्गफुट जमीन का रजिस्ट्री डीड अपने एक परिचित के नाम करवा लिया। यह जमीन भाठागांव स्थित सिमरन सिटी में है। आरोप है कि यह जमीन जबरन डर के माहौल में हस्तांतरित कराई गई।

ढाई करोड़ की और मांग, धमकी देकर भेजता था दलाल

17 जून को आरोपी ने राजेश को कॉल कर एक हफ्ते के भीतर 2.5 करोड़ रुपए और देने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि रकम नहीं मिली तो उनकी पत्नी को घूस के केस में ट्रैप कर दिया जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा कि शिकायत को ईडी और सीबीआई तक भेजा जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार मानसिक तनाव से जूझ रहा है।

परिजनों को आ रहे पैनिक अटैक, बढ़ा मानसिक दबाव

राजेश ने पुलिस को बताया कि लगातार धमकियों और दबाव के चलते उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बार-बार पैनिक अटैक आ रहा है। घर पर संदिग्ध लोग आकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्थिति से परिवार बुरी तरह मानसिक रूप से टूट चुका है।

पुलिस ने की गिरफ्तारी, घर से बरामद हुए दस्तावेज

पुलिस ने बुधवार रात आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर पर छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी, गहने और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार हसन कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुका है।

कौन है हसन आबिदी?

हसन आबिदी खुद को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताता है और सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। यही दिखाकर वह खुद को प्रभावशाली बताता था और लोगों को डराकर वसूली करता था। अब उसकी राजनीतिक पहुंच भी जांच के घेरे में आ गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस नेता की ब्लैकमेलिंग: पटवारी के पति से 70 लाख वसूले, जमीन भी हड़पी, अब गिरफ्तार

Raipur, CG

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर की वसूली

देवपुरी निवासी राजेश सोनी, जो रियल एस्टेट से जुड़े हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी सारिका सोनी सरकारी सेवा में पटवारी हैं। बीते कुछ माह से कांग्रेस से जुड़ा हसन आबिदी उन्हें ACB-EOW में केस दर्ज करवाने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। डर के कारण उन्होंने फरवरी 2025 से अब तक 70 लाख रुपए नगद में उसे दे दिए।

जमीन भी करा ली अपने आदमी के नाम

आरोपी ने राजेश से 3500 वर्गफुट जमीन का रजिस्ट्री डीड अपने एक परिचित के नाम करवा लिया। यह जमीन भाठागांव स्थित सिमरन सिटी में है। आरोप है कि यह जमीन जबरन डर के माहौल में हस्तांतरित कराई गई।

ढाई करोड़ की और मांग, धमकी देकर भेजता था दलाल

17 जून को आरोपी ने राजेश को कॉल कर एक हफ्ते के भीतर 2.5 करोड़ रुपए और देने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि रकम नहीं मिली तो उनकी पत्नी को घूस के केस में ट्रैप कर दिया जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा कि शिकायत को ईडी और सीबीआई तक भेजा जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार मानसिक तनाव से जूझ रहा है।

परिजनों को आ रहे पैनिक अटैक, बढ़ा मानसिक दबाव

राजेश ने पुलिस को बताया कि लगातार धमकियों और दबाव के चलते उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बार-बार पैनिक अटैक आ रहा है। घर पर संदिग्ध लोग आकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्थिति से परिवार बुरी तरह मानसिक रूप से टूट चुका है।

पुलिस ने की गिरफ्तारी, घर से बरामद हुए दस्तावेज

पुलिस ने बुधवार रात आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर पर छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी, गहने और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार हसन कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुका है।

कौन है हसन आबिदी?

हसन आबिदी खुद को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताता है और सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। यही दिखाकर वह खुद को प्रभावशाली बताता था और लोगों को डराकर वसूली करता था। अब उसकी राजनीतिक पहुंच भी जांच के घेरे में आ गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/70-lakh-recovered-land-from-husband-of-congress-leader-blackmailing/article-24815

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.