बोरे-बासी पर खर्च हुए 9 करोड़: कांग्रेस सरकार में एक श्रमिक की थाली ₹32 की, लेकिन तामझाम में गया ₹1795

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए एक बड़े खर्च को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

 पिछली सरकार द्वारा 1 मई 2023 को आयोजित 'बोरे-बासी तिहार' पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ये आयोजन श्रमिकों के लिए था, जिसमें 50 हजार लोगों को बोरे-बासी परोसी गई। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि एक व्यक्ति पर कुल खर्च ₹1795 बैठा, जबकि भोजन पर खर्च मात्र ₹32 था। बाकी पैसा प्रचार, पंडाल, पानी, टोपी और व्यवस्थाओं पर खर्च हो गया।

यह जानकारी विधानसभा में बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आई, जिसका लिखित उत्तर वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया।

आयोजन का उद्देश्य और हकीकत

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन’ के रूप में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और जागरूक करना था। आयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश के सभी जिला श्रम कार्यालयों को दी गई थी। हालांकि, लक्ष्य 1.30 लाख श्रमिकों को बुलाने का था, लेकिन वास्तव में शामिल हुए सिर्फ 50 हजार।

विधानसभा में दिए गए जवाब में बताया गया कि इस आयोजन पर कुल ₹8,97,98,621 खर्च हुए। आयोजन में शामिल लोगों के लिए 35 हजार कुर्सियां लगाई गईं और 1.10 करोड़ रुपये में छह विशाल डोम बनाए गए।

अजीब-अजीब खर्च: पानी पर ₹27 लाख, टोपी पर ₹80 लाख

इस कार्यक्रम से जुड़े खर्चों में कई अजीबोगरीब आंकड़े सामने आए हैं।

  • सिर्फ पानी की बोतलों पर ₹27 लाख खर्च किए गए।

  • टोपी और अन्य प्रचार सामग्री पर ₹80 लाख की राशि गई।

  • सबसे ज्यादा खर्च रायपुर जिले में हुआ, जहां अकेले ₹8.5 करोड़ खर्च किए गए, जबकि बाकी जिलों में मिलाकर सिर्फ ₹47 लाख।

आयोजन बना राजनीतिक बहस का मुद्दा

कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री-विधायक और कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। अब यह मुद्दा राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है। बीजेपी इस आयोजन को श्रमिकों के नाम पर ‘सरकारी पैसा बर्बाद करने’ का उदाहरण बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे ‘सामाजिक जागरूकता का प्रयास’ बता रही है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोजन की सभी जानकारियां जिलों के श्रम कार्यालयों में उपलब्ध हैं और आयोजन का उद्देश्य ‘योजनाओं की जानकारी और श्रमिक पंजीयन को बढ़ावा देना’ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बोरे-बासी पर खर्च हुए 9 करोड़: कांग्रेस सरकार में एक श्रमिक की थाली ₹32 की, लेकिन तामझाम में गया ₹1795

Raipur, CG

 पिछली सरकार द्वारा 1 मई 2023 को आयोजित 'बोरे-बासी तिहार' पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ये आयोजन श्रमिकों के लिए था, जिसमें 50 हजार लोगों को बोरे-बासी परोसी गई। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि एक व्यक्ति पर कुल खर्च ₹1795 बैठा, जबकि भोजन पर खर्च मात्र ₹32 था। बाकी पैसा प्रचार, पंडाल, पानी, टोपी और व्यवस्थाओं पर खर्च हो गया।

यह जानकारी विधानसभा में बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आई, जिसका लिखित उत्तर वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया।

आयोजन का उद्देश्य और हकीकत

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन’ के रूप में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और जागरूक करना था। आयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश के सभी जिला श्रम कार्यालयों को दी गई थी। हालांकि, लक्ष्य 1.30 लाख श्रमिकों को बुलाने का था, लेकिन वास्तव में शामिल हुए सिर्फ 50 हजार।

विधानसभा में दिए गए जवाब में बताया गया कि इस आयोजन पर कुल ₹8,97,98,621 खर्च हुए। आयोजन में शामिल लोगों के लिए 35 हजार कुर्सियां लगाई गईं और 1.10 करोड़ रुपये में छह विशाल डोम बनाए गए।

अजीब-अजीब खर्च: पानी पर ₹27 लाख, टोपी पर ₹80 लाख

इस कार्यक्रम से जुड़े खर्चों में कई अजीबोगरीब आंकड़े सामने आए हैं।

  • सिर्फ पानी की बोतलों पर ₹27 लाख खर्च किए गए।

  • टोपी और अन्य प्रचार सामग्री पर ₹80 लाख की राशि गई।

  • सबसे ज्यादा खर्च रायपुर जिले में हुआ, जहां अकेले ₹8.5 करोड़ खर्च किए गए, जबकि बाकी जिलों में मिलाकर सिर्फ ₹47 लाख।

आयोजन बना राजनीतिक बहस का मुद्दा

कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री-विधायक और कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। अब यह मुद्दा राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है। बीजेपी इस आयोजन को श्रमिकों के नाम पर ‘सरकारी पैसा बर्बाद करने’ का उदाहरण बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे ‘सामाजिक जागरूकता का प्रयास’ बता रही है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोजन की सभी जानकारियां जिलों के श्रम कार्यालयों में उपलब्ध हैं और आयोजन का उद्देश्य ‘योजनाओं की जानकारी और श्रमिक पंजीयन को बढ़ावा देना’ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/9-crore-spent-on-sack-and-sack-a-workers-plate-in-congress/article-27737

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.