रायगढ़ में 900 बोरी अवैध धान जब्त: ट्रक और गोदाम से बरामद, व्यापारी के ठिकाने पर प्रशासन की छापेमारी

Raigarh, CG

छाल तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक टीम की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज 600 बोरी ट्रक में और 300 बोरी गोदाम में मिली; जांच के बाद गोदाम सील

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान 900 बोरी अवैध धान पकड़ा गया है। जिला प्रशासन की विशेष जांच टीम ने 8 नवंबर की रात छाल तहसील क्षेत्र में छापा मारकर यह कार्रवाई की। टीम ने मौके पर एक ट्रक में भरा 600 बोरी धान और व्यापारी के गोदाम में भंडारित 300 बोरी धान जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार को सूचना मिली थी कि ग्राम हाटी निवासी व्यापारी प्रहलाद अग्रवाल बड़ी मात्रा में अवैध धान परिवहन की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर तहसीलदार, मंडी निरीक्षक, पटवारी, कोटवार और अन्य कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में 600 बोरी धान पहले से लोड कर रखा गया था और उसे सरकारी उपार्जन केंद्रों में खपाने की योजना थी।

अधिकारियों ने जब व्यापारी से धान के दस्तावेज मांगे, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर जांच टीम ने गोदाम की तलाशी ली, जहां 300 बोरी अतिरिक्त धान भंडारित मिला। व्यापारी के पास उस धान का भी कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

गोदाम को सील कर जब्त किया गया धान
मौके पर मौजूद टीम ने 900 बोरी धान जब्त करते हुए व्यापारी के गोदाम को तत्काल सील कर दिया। मंडी निरीक्षक और राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में धान के नमूने लिए गए और आगे की जांच शुरू की गई है।

प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए
जिला प्रशासन ने हाल ही में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अधिकारी किसानों को चेतावनी दे चुके हैं कि समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली सरकारी फसल में किसी भी प्रकार की अवैध मिलावट या बाहरी राज्य से धान लाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा— “कठोर कार्रवाई होगी”
रायगढ़ कलेक्टर ने बताया कि जिले में धान खरीदी की निगरानी के लिए संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। “किसी भी व्यापारी या बिचौलिए को अवैध भंडारण या परिवहन करते पाया गया तो उसके खिलाफ राजस्व और मंडी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा।

इस कार्रवाई से जिले के अन्य व्यापारियों और धान खरीद एजेंटों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन अब ऐसे सभी संभावित गोदामों की निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/900-sacks-of-illegal-paddy-seized-from-truck-and-warehouse/article-37404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.