कोंडागांव में 95 करोड़ की विकास परियोजनाएं घोषित: भोंगपाल में बनेगा बौद्ध पार्क और शिव मंदिर

Kondagaon, CG

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में ऐतिहासिक पहल के तहत भोंगपाल क्षेत्र में 95 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इन परियोजनाओं के तहत बौद्ध साधना केंद्र, शिव मंदिर और प्राचीन विरासत स्थलों के संरक्षण का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने भोंगपाल का दौरा किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। हजारों की संख्या में लोग मैदान में एकत्र होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

बुद्ध और शिव की भूमि बनेगी शांति का प्रतीक

घोषित परियोजनाओं में एक आधुनिक बौद्ध पार्क की स्थापना की जाएगी, जहां बौद्ध भिक्षु साधना कर सकेंगे। साथ ही शिवभक्तों के लिए एक भव्य मंदिर का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह क्षेत्र जहां कभी हिंसा का पर्याय रहा, अब शांति, साधना और संस्कृति का केंद्र बनने जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह स्थान अद्वितीय है, जहां बुद्ध और शिव दोनों के उपासक वर्षों से सह-अस्तित्व में रहे हैं। वहीं, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने छठी शताब्दी की धरोहरों के संरक्षण की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

नक्सल गढ़ से पर्यटन केंद्र की ओर

घोषित परियोजना के अंतर्गत भोंगपाल और आस-पास के क्षेत्रों में स्थित प्राचीन स्मारकों का संरक्षण किया जाएगा और इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। विशेष रूप से बारदा गांव, जो एक समय में नक्सलियों के ‘बारदा दलम’ का गढ़ था, अब ध्यान और आस्था का केंद्र बनेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव में 95 करोड़ की विकास परियोजनाएं घोषित: भोंगपाल में बनेगा बौद्ध पार्क और शिव मंदिर

Kondagaon, CG

मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने भोंगपाल का दौरा किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। हजारों की संख्या में लोग मैदान में एकत्र होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

बुद्ध और शिव की भूमि बनेगी शांति का प्रतीक

घोषित परियोजनाओं में एक आधुनिक बौद्ध पार्क की स्थापना की जाएगी, जहां बौद्ध भिक्षु साधना कर सकेंगे। साथ ही शिवभक्तों के लिए एक भव्य मंदिर का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह क्षेत्र जहां कभी हिंसा का पर्याय रहा, अब शांति, साधना और संस्कृति का केंद्र बनने जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह स्थान अद्वितीय है, जहां बुद्ध और शिव दोनों के उपासक वर्षों से सह-अस्तित्व में रहे हैं। वहीं, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने छठी शताब्दी की धरोहरों के संरक्षण की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

नक्सल गढ़ से पर्यटन केंद्र की ओर

घोषित परियोजना के अंतर्गत भोंगपाल और आस-पास के क्षेत्रों में स्थित प्राचीन स्मारकों का संरक्षण किया जाएगा और इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। विशेष रूप से बारदा गांव, जो एक समय में नक्सलियों के ‘बारदा दलम’ का गढ़ था, अब ध्यान और आस्था का केंद्र बनेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/95-crore-development-projects-in-kondagaon-declare-buddhist-park-and/article-22910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.