कुएं में गिरने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत: पानी भरते समय फिसला पैर, DDRF टीम ने किया रेस्क्यू

Surajpur, CG

सूरजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोरी दुर्गेश्वरी सिंह की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पानी भरने कुएं पर गई थी। पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में जा गिरी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ (नगर सेना) की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हादसा पानी भरते समय हुआ, मौके पर ही मौत

घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दवना पतरापाली गोटियापारा की है। सुबह के समय दुर्गेश्वरी सिंह कुएं पर पानी भरने गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरी। परिजनों और ग्रामीणों ने नगर सेना को तुरंत सूचना दी।

डीडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन और टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता के नेतृत्व में नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। टीम में ब्रिज बिहारी, शिव प्रताप, तुलेश्वर सिंह, अजीत सिंह, कृष्ण सिंह, हुसैन और त्रिनेत्र सिंह शामिल थे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, हादसे की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटनावश हुई मौत माना जा रहा है। दुर्गेश्वरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी और अपने परिवार की जिम्मेदार बेटी मानी जाती थी।

गांव में पसरा मातम, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

इस दुखद हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कुओं के आसपास सुरक्षा दीवारें, जाली और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कुएं में गिरने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत: पानी भरते समय फिसला पैर, DDRF टीम ने किया रेस्क्यू

Surajpur, CG

हादसा पानी भरते समय हुआ, मौके पर ही मौत

घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दवना पतरापाली गोटियापारा की है। सुबह के समय दुर्गेश्वरी सिंह कुएं पर पानी भरने गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरी। परिजनों और ग्रामीणों ने नगर सेना को तुरंत सूचना दी।

डीडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन और टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता के नेतृत्व में नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। टीम में ब्रिज बिहारी, शिव प्रताप, तुलेश्वर सिंह, अजीत सिंह, कृष्ण सिंह, हुसैन और त्रिनेत्र सिंह शामिल थे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, हादसे की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटनावश हुई मौत माना जा रहा है। दुर्गेश्वरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी और अपने परिवार की जिम्मेदार बेटी मानी जाती थी।

गांव में पसरा मातम, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

इस दुखद हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कुओं के आसपास सुरक्षा दीवारें, जाली और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-16-year-old-student-died-after-falling-in-a/article-25821

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.