AC यूनिट को लेकर विवाद में गरमाया मामला: विधायक बालेश्वर साहू पर मारपीट और धमकी का केस दर्ज

Janjgir-Champa, CG

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। पड़ोसी से झगड़े के मामले में विधायक पर मारपीट, धमकी और अभद्रता का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर राठौर ने आरोप लगाया है कि विधायक ने गनमैन के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर उन्हें धमकाया और उनके जीजा से मोबाइल छीन लिया।

पूरा विवाद एक एसी की आउटडोर यूनिट को लेकर शुरू हुआ, जिसे विधायक ने कथित रूप से पड़ोसी की जमीन पर लगाया था। जब इसे हटाने के लिए बार-बार आग्रह किया गया, तो बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

विवाद की जड़ में AC की यूनिट

चंद्रशेखर राठौर के अनुसार, उन्होंने विधायक को कई बार कहा कि एसी की यूनिट उनकी ज़मीन पर न लगाई जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उन्होंने और उनके जीजा ने फिर से आग्रह किया, तो विधायक गनमैन के साथ घर के पोर्च तक आ पहुंचे।

गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित का दावा है कि विधायक ने सीधे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा, "गेट से बाहर निकल कर दिखा, गोली मरवा दूंगा।" घटना के दौरान चंद्रशेखर के जीजा वीडियो बना रहे थे, तभी विधायक ने कथित तौर पर तीन-चार थप्पड़ मारते हुए उनका मोबाइल छीन लिया।

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

चंद्रशेखर की शिकायत पर चांपा थाना पुलिस ने 11 जून को विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 296, 351(2), और 115(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। चंद्रशेखर ने यह भी आशंका जताई है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

विधायक ने भी दर्ज कराई काउंटर FIR

विवाद के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ अभद्रता और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, विधायक की ओर से इस विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

AC यूनिट को लेकर विवाद में गरमाया मामला: विधायक बालेश्वर साहू पर मारपीट और धमकी का केस दर्ज

Janjgir-Champa, CG

पूरा विवाद एक एसी की आउटडोर यूनिट को लेकर शुरू हुआ, जिसे विधायक ने कथित रूप से पड़ोसी की जमीन पर लगाया था। जब इसे हटाने के लिए बार-बार आग्रह किया गया, तो बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

विवाद की जड़ में AC की यूनिट

चंद्रशेखर राठौर के अनुसार, उन्होंने विधायक को कई बार कहा कि एसी की यूनिट उनकी ज़मीन पर न लगाई जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उन्होंने और उनके जीजा ने फिर से आग्रह किया, तो विधायक गनमैन के साथ घर के पोर्च तक आ पहुंचे।

गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित का दावा है कि विधायक ने सीधे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा, "गेट से बाहर निकल कर दिखा, गोली मरवा दूंगा।" घटना के दौरान चंद्रशेखर के जीजा वीडियो बना रहे थे, तभी विधायक ने कथित तौर पर तीन-चार थप्पड़ मारते हुए उनका मोबाइल छीन लिया।

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

चंद्रशेखर की शिकायत पर चांपा थाना पुलिस ने 11 जून को विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 296, 351(2), और 115(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। चंद्रशेखर ने यह भी आशंका जताई है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

विधायक ने भी दर्ज कराई काउंटर FIR

विवाद के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ अभद्रता और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, विधायक की ओर से इस विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-case-of-assault-and-threat-against-mla-baleshwar-sahu/article-24165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.