विधायक बालेश्वर साहू पर मारपीट का मामला दर्ज: पड़ोसी की मां, पत्नी और जीजा से की अभद्रता

Janjgir-Champa, CG

जैजैपुर विधानसभा सीट से विधायक बालेश्वर साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं विधायक ने भी काउंटर एफआईआर दर्ज कराते हुए राठौर पर मारपीट का आरोप लगाया है।

AC और चिमनी के विवाद से शुरू हुआ मामला

चंद्रशेखर राठौर ने शिकायत में बताया कि विधायक साहू के मकान से लगे दो एसी यूनिट और चिमनी उनके प्लॉट की ओर हैं, जिससे गर्मी और धुंआ उनके परिवार को परेशान कर रहा है। उन्होंने कई बार इसे हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

10 जून को हुआ टकराव

चंद्रशेखर ने 10 जून को विधायक साहू के मकान पर कार्य कर रहे नौकर से इन उपकरणों को हटाने को कहा। इस पर विधायक बालेश्वर साहू नाराज होकर पहले गली में और फिर राठौर के घर पहुंच गए और कथित तौर पर गाली-गलौच व धमकी दी।

महिला व परिजन से मारपीट का आरोप

राठौर के अनुसार, विधायक ने घर में घुसकर उनकी मां, पत्नी और जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उन्हें चेहरे और पीठ पर चोटें आईं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उनके परिवार को कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार विधायक साहू होंगे।

विधायक ने भी दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर, बालेश्वर साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट की प्रतिक्रिया में काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IPC की जगह BNS की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(4), 296, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी उमेश कश्यप के निर्देश पर की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि जमीन से जुड़े विवाद की भी जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

विधायक बालेश्वर साहू पर मारपीट का मामला दर्ज: पड़ोसी की मां, पत्नी और जीजा से की अभद्रता

Janjgir-Champa, CG

AC और चिमनी के विवाद से शुरू हुआ मामला

चंद्रशेखर राठौर ने शिकायत में बताया कि विधायक साहू के मकान से लगे दो एसी यूनिट और चिमनी उनके प्लॉट की ओर हैं, जिससे गर्मी और धुंआ उनके परिवार को परेशान कर रहा है। उन्होंने कई बार इसे हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

10 जून को हुआ टकराव

चंद्रशेखर ने 10 जून को विधायक साहू के मकान पर कार्य कर रहे नौकर से इन उपकरणों को हटाने को कहा। इस पर विधायक बालेश्वर साहू नाराज होकर पहले गली में और फिर राठौर के घर पहुंच गए और कथित तौर पर गाली-गलौच व धमकी दी।

महिला व परिजन से मारपीट का आरोप

राठौर के अनुसार, विधायक ने घर में घुसकर उनकी मां, पत्नी और जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उन्हें चेहरे और पीठ पर चोटें आईं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उनके परिवार को कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार विधायक साहू होंगे।

विधायक ने भी दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर, बालेश्वर साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट की प्रतिक्रिया में काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IPC की जगह BNS की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(4), 296, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी उमेश कश्यप के निर्देश पर की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि जमीन से जुड़े विवाद की भी जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-case-of-assault-on-mla-baleshwar-sahu-registered-indecency/article-24060

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.