पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

CG

गौरेला-पेंड्रारोड। रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का निवासी है और छत्तीसगढ़ में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से आया था।

गौरेला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक युवक हथियार के साथ ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन निगरानी की और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़े गए युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी की पहचान हरजितेन्द्र सिंह (22 वर्ष), निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है और उससे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किन लोगों से संपर्क में था और हथियार की आपूर्ति किन इलाकों में होनी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

CG

गौरेला-पेंड्रारोड। रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का निवासी है और छत्तीसगढ़ में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से आया था।

गौरेला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक युवक हथियार के साथ ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन निगरानी की और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़े गए युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी की पहचान हरजितेन्द्र सिंह (22 वर्ष), निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है और उससे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किन लोगों से संपर्क में था और हथियार की आपूर्ति किन इलाकों में होनी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-case-registered-under-arms-act-arrested-with-desi-pistol/article-18187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.