- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जांजगीर-चांपा में ओवरब्रिज पर कार-बाइक की सीधी टक्कर, दो युवक घायल; गाड़ी की किश्त जमा करने गए थे
जांजगीर-चांपा में ओवरब्रिज पर कार-बाइक की सीधी टक्कर, दो युवक घायल; गाड़ी की किश्त जमा करने गए थे
Janjgir-Champa
जिले के खोखसा ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार सवार एक कॉलेज प्रोफेसर और उनका ड्राइवर बाल-बाल बच गए।
हादसे में घायल युवकों की पहचान दीपक कश्यप (18 वर्ष) और एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है, जो लछनपुर निवासी हैं। दोनों युवक जांजगीर में बाइक से गाड़ी की किस्त जमा करने आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति काफी तेज थी और ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही कार (CG 04 PD 5968) से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
कार में एक कॉलेज प्रोफेसर अपने ड्राइवर के साथ सवार थे, जो जांजगीर की ओर जा रहे थे। एयरबैग खुलने के कारण उनकी जान बच गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए