- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की गई जान
आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की गई जान
CG
छत्तीसगढ़ के कोरिया इलाके में पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।
कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम महोरा में सब्जी वाहन और ट्रेलर वाहन में आपस में भिड़ंत हो गई। जहां पर पिकअप वाहन में बैठे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।
पिकअप वाहन क्रमांक CG16CP3671 ट्रेलर क्रमांक CG15A7849 से टक्कर हुआ। जहां तेंदुआ अवारापारा निवासी मूलचंद साहू के पुत्र अभिषेक साहू और अविनाश साहू की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक के बड़े पिता का बेटा घायल बताया जा रहा है।टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी। आसपास का इलाका गूंज उठा। आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो अभिषेक वाहन के बाहर था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अविनाश और छोटू गम्भीर चोट होने के कारण बेहोश थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अविनाश ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए