- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बस्तर में भीषण बस हादसा: झपकी ने ली दो जानें, ड्राइवर और महिला हेल्पर की मौत
बस्तर में भीषण बस हादसा: झपकी ने ली दो जानें, ड्राइवर और महिला हेल्पर की मौत
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस बस्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत माजीसा पेट्रोल पंप के पास एक खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 30 से अधिक यात्रियों में से कुछ को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब ड्राइवर को झपकी आ गई और बस ने नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक सीट में ही फंस गया, जिसे निकालने के लिए कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी। महिला हेल्पर की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि अधिकतर यात्री सुरक्षित हैं और जिनको चोटें आई हैं उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इस दुर्घटना ने फिर एक बार लंबे रूट पर ड्राइवरों की थकान और लापरवाही के मुद्दे को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी आरंभ की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए