- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 14 साल की किशोरी समेत तीन की मौत
NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 14 साल की किशोरी समेत तीन की मौत
Korea, CG
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया।
हादसा नेशनल हाईवे-43 पर खरवत चौक के पास रात करीब 1 बजे हुआ। मृतकों में एक 14 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। यह मामला चरचा थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक–युवती एक स्पोर्ट्स बाइक से बैकुंठपुर से चरचा की ओर जा रहे थे। तभी खरवत चौक के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों दूर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खास बात यह रही कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हादसे का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में कुछ दूरी पर पाई गई। ट्रक की रफ्तार काफी तेज होने और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे की वजह माना जा रहा है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
एकता खाखा (14 वर्ष) – निवासी रामपुर
-
अमित चेरवा (21 वर्ष) – निवासी बांधपारा, चरचा
-
आशीष (पूर्ण पहचान बाकी) – निवासी रूपनगर, चरचा
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए