- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मुख्य समाचार: रायगढ़ में दो सड़क हादसे, दो की मौत, एक गंभीर घायल
मुख्य समाचार: रायगढ़ में दो सड़क हादसे, दो की मौत, एक गंभीर घायल
Raigarh, CG
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाएं जिले के खरसिया और कोतरा रोड थाना क्षेत्रों में घटीं, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते निर्दोष लोगों की जान चली गई।
पहला हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलारी नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुद्धेश्वर सिदार (35 वर्ष) की जान चली गई। वह अपने भाई रूपेश सिदार के साथ बाइक से अपनी बहन को गदगांव छोड़कर लौट रहे थे, तभी रायगढ़ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में बुद्धेश्वर के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रूपेश गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरा हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
कोतरा रोड थाना क्षेत्र के धनागर गांव में शाम 5 बजे के आसपास एक और दर्दनाक घटना हुई, जहां रेत से भरा ट्रैक्टर अचानक ढलान में लुढ़क गया। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे अशोक यादव (46 वर्ष) का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संबंधित ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए