शिवनाथ नदी पर 30 साल से बना था निजी रास्ता, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया अवैध एनीकट

दुर्ग (छ.ग.)

On

दुर्ग जिले में ईंट-भट्ठा संचालक ने बिना अनुमति नदी पर बना लिया था अस्थायी पुल, पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी पर वर्षों से चल रही एक बड़ी अनियमितता  प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सामने आई। एक ईंट-भट्ठा ठेकेदार द्वारा नदी के ऊपर बिना किसी अनुमति के बनाए गए अवैध एनीकट को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। हैरानी की बात यह रही कि यह अस्थायी पुल करीब तीन दशकों से उपयोग में था, लेकिन इसकी जानकारी हाल ही में प्रशासन तक पहुंची।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ठेकेदार नीलकंठ पांडे ने अपने व्यवसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए शिवनाथ नदी के बीच मिट्टी और पाइप डालकर एक निजी रास्ता बना लिया था। इस मार्ग का उपयोग ईंट और कच्चे माल के परिवहन के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही, ताकि किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति न बने।

जैसे ही अवैध एनीकट हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, ठेकेदार ने इसका विरोध किया और जेसीबी मशीन को रुकवा दिया। इसके बाद तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से दोबारा कार्रवाई शुरू कराई गई। मशीनरी की मदद से पहले एक छोर से मिट्टी हटाई गई और फिर पूरे अस्थायी पुल को ध्वस्त कर दिया गया।

यह अवैध निर्माण पथरिया और रवेलीडीह पंचायतों की सीमा पर स्थित था। दोनों पंचायतों के सरपंचों ने बताया कि नदी पर पुल बनाने के लिए कभी भी पंचायत से अनुमति नहीं ली गई। पथरिया पंचायत के सरपंच ने आरोप लगाया कि ठेकेदार वर्षों से नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहा था, जिससे उसे परिवहन लागत में भारी बचत हो रही थी।

रवेलीडीह पंचायत के सरपंच ने यह भी दावा किया कि ठेकेदार ने पंचायत की जमीन किराए पर लेकर ईंटों का भंडारण किया, लेकिन किराया समय पर नहीं दिया गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पास ही दो सरकारी पुल मौजूद होने के बावजूद ठेकेदार ने केवल दूरी कम करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए यह निजी रास्ता तैयार किया।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नदी पर इस तरह मिट्टी का बांध बनाना नियमों के खिलाफ है और इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विभाग की ओर से पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मामला अदालत में लंबित होने के कारण कार्रवाई टलती रही।

----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-private-road-was-built-on-shivnath-river-for-30/article-42173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.