- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौत; ग्रामीणों ने 3 घंटे तक किया चक्काजाम
कोरबा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौत; ग्रामीणों ने 3 घंटे तक किया चक्काजाम
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह चैतमा चौकी के पास कपोट गांव में एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, नवाडीह कपोट निवासी जमुना बाई पोर्ते सुबह करीब 7 बजे घर से चाय-नाश्ता कर खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों को घटना की सूचना मिलते ही आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांग थी कि मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए नायब तहसीलदार के माध्यम से परिजनों को 25,000 रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद तीन घंटे तक चले चक्काजाम को समाप्त कर रास्ता खुलवाया गया।
चक्काजाम के दौरान सड़क पर भारी वाहन, बसें और बाइक सवार फंसे रहे। कटघोरा थाना, पाली थाना और चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। प्रशासन ने मृतका के परिजनों को भविष्य में मिलने वाली अन्य सहायता राशि की भी जानकारी दी।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए