- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- एनएच-43 पर दर्दनाक हादसा: झारखंड के युवक की मौत, एक घायल; अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर
एनएच-43 पर दर्दनाक हादसा: झारखंड के युवक की मौत, एक घायल; अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर
Jashpur, CG
जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में झारखंड निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक स्कूटी से लोदाम से अपने गांव लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, हादसा धोटाटोली गांव स्थित जायसवाल ढाबा के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना पर लोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
घटना में राहुल केरकेट्टा नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक अमन केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल गांव के निवासी थे और एक ही गांव से ताल्लुक रखते थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए