ITBP का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: कोंडागांव में जवानों ने बच्चों संग लगाया पौधा

Kondagaon, CG

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने एक विशेष सामाजिक पहल के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कोंडागांव स्थित राम मंदिर तालाब पार्क में ITBP जवानों ने स्थानीय बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अभियान की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से है, जिसमें उन्होंने पर्यावरण को संरक्षित रखने और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पौधरोपण को प्रोत्साहित किया है। इसी भावना के साथ ITBP के भुवनेश्वर स्थित सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय के जवानों ने यह आयोजन किया।

बच्चों को दिया प्रकृति से जुड़ाव का पाठ

कार्यक्रम में जवानों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि बच्चों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संतुलन की जानकारी भी दी। उन्होंने समझाया कि वृक्ष जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं और यह प्रकृति को मां के रूप में देखने की भारतीय परंपरा को भी सशक्त बनाता है।

सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे जवान

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात ITBP जवान जहां एक ओर आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों और पर्यावरणीय चेतना को भी आगे बढ़ा रहे हैं। यह पहल न केवल हरियाली को बढ़ावा देती है, बल्कि सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच संबंधों को भी प्रगाढ़ करती है।

स्थानीय समुदाय में जागरूकता और उत्साह

इस आयोजन में स्थानीय बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ITBP की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ITBP का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: कोंडागांव में जवानों ने बच्चों संग लगाया पौधा

Kondagaon, CG

इस अभियान की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से है, जिसमें उन्होंने पर्यावरण को संरक्षित रखने और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पौधरोपण को प्रोत्साहित किया है। इसी भावना के साथ ITBP के भुवनेश्वर स्थित सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय के जवानों ने यह आयोजन किया।

बच्चों को दिया प्रकृति से जुड़ाव का पाठ

कार्यक्रम में जवानों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि बच्चों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संतुलन की जानकारी भी दी। उन्होंने समझाया कि वृक्ष जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं और यह प्रकृति को मां के रूप में देखने की भारतीय परंपरा को भी सशक्त बनाता है।

सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे जवान

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात ITBP जवान जहां एक ओर आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों और पर्यावरणीय चेतना को भी आगे बढ़ा रहे हैं। यह पहल न केवल हरियाली को बढ़ावा देती है, बल्कि सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच संबंधों को भी प्रगाढ़ करती है।

स्थानीय समुदाय में जागरूकता और उत्साह

इस आयोजन में स्थानीय बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ITBP की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-tree-of-itbp-in-the-name-of-mother-campaign/article-23277

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.