- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, धमतरी के मगरलोड में हुआ हादसा
स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, धमतरी के मगरलोड में हुआ हादसा
Dhamtari, CG
हादसे के वक्त वैन में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10 बच्चे सवार थे.
मगरलोड थाना इलाके में स्कूल वैन खेत में जाकर पलट गई. हादसे वक्त स्कूल वैन में कुल 10 बच्चे सवार थे. घटना में 5 बच्चे घायल हुए हैं. घायल बच्चों को मगरलोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के वक्त स्कूल वैन से बच्चे घर लौट रहे थे. तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद स्कूल वैन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. मगरलोड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
स्कूल वैन खेत में पलटी: हादसा मगरलोड थाना इलाके के गुरुकुल कॉलेज के पास हुआ. हादसे के वक्त स्कूली बच्चे स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे. पीछे ले लगी ठोकर के बाद वैन सड़क से फीट नीचे खेत में उतर कर पलट गई. आस पास के लोगों की मदद से बच्चों को तुरंत वैन से बाहर निकाला गया.
पिकअप वाहन चालक ने आत्मानंद के स्कूली बच्चों से भरी इक्को वैन को पीछे से ठोकर मार दी. जिससे वैन में बैठे बच्चों को हल्की फुल्की छोटे आई हैं. एक बच्चे के हाथ में फैक्चर हुआ है. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पिकअप वाहन के फरार ड्राइवर को पुलिस तलाश कर रही है - आंजनेय वार्ष्णेय, एसपी, धमतरी

हादसे में 5 बच्चों को आई चोटें: जिस गाड़ी ने स्कूल वैन को टक्कर मारी वो गाड़ी चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया. पुलिस अब फरार गाड़ी के चालक की तलाश कर रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए