दशगात्र में जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 20 से अधिक घायल, 2 की हालत गंभीर

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दुर्घटना गौरेला क्षेत्र के कल्याणिका स्कूल के पास उस वक्त हुई, जब अमरैया टोला से श्रद्धालु बढ़ावनढांड गांव में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटा हाथी वाहन (मेटाडोर) तेज रफ्तार में था और एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों की चीख-पुकार गूंज उठी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गौरेला के जिला अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और ओवरलोडिंग तथा तेज गति दुर्घटना का प्रमुख कारण मानी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

दशगात्र में जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 20 से अधिक घायल, 2 की हालत गंभीर

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटा हाथी वाहन (मेटाडोर) तेज रफ्तार में था और एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों की चीख-पुकार गूंज उठी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गौरेला के जिला अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और ओवरलोडिंग तथा तेज गति दुर्घटना का प्रमुख कारण मानी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-vehicle-filled-with-devotees-going-to-dasgatra-overturned-more/article-22675

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.