- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भोजपुर कांग्रेस कार्यालय में चला लात-घूंसा: छत्तीसगढ़ विधायक के सामने भिड़े कार्यकर्ता
भोजपुर कांग्रेस कार्यालय में चला लात-घूंसा: छत्तीसगढ़ विधायक के सामने भिड़े कार्यकर्ता
Bhilai, CG
कांग्रेस पार्टी की बैठक गुरुवार को उस वक्त हंगामेदार हो गई जब भोजपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
यह घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव की मौजूदगी में हुई, जो बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी भी हैं। इस मारपीट में एक कांग्रेस नेता का सिर फट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
स्वागत कार्यक्रम में मच गया बवाल
देवेंद्र यादव भोजपुर दौरे पर पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका शहीद भवन स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था। जैसे ही यादव कार्यालय पहुंचे, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए। इसी बीच दो गुटों में पहले नोकझोंक और फिर हाथापाई हो गई।
वीडियो में दिखी मारपीट, सिर फटने तक पहुंचा मामला
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के नेता एक-दूसरे से लात-घूंसे और कुर्सियों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में कांग्रेस नेता सुनील कुमार सिंह घायल हो गए, जिनका सिर फट गया। वे नवादा मोहल्ला निवासी हैं और हिंदू महिला कॉलेज में सहायक क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है।
विधायक ने कहा- ये उपद्रवियों की हरकत
मंच से मारपीट देख देवेंद्र यादव ने घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि,
"ये तो तुरंत-तुरंत की बात है, अभी पता नहीं कौन आपस में लड़ा और किसे चोट लगी। हमारी जानकारी के मुताबिक, ये हंगामा पार्टी कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि बाहरी उपद्रवियों का किया गया कृत्य है। इसकी जांच होनी चाहिए।"
सीनियर नेताओं ने संभाला मोर्चा
मारपीट के तुरंत बाद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। हालांकि, इस घटना से भोजपुर कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और अनुशासनहीनता एक बार फिर सार्वजनिक रूप से उजागर हो गई।
पार्टी की छवि पर लगा धब्बा
कांग्रेस पार्टी लंबे समय से बिहार में संगठनात्मक मजबूती की कोशिश कर रही है। लेकिन इस तरह की घटनाएं पार्टी की गंभीरता और अनुशासन पर सवाल खड़े करती हैं। वहीं इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए