- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- धमधा सड़क हादसा: ट्रक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, दोस्तों के सामने पहिए के नीचे आया
धमधा सड़क हादसा: ट्रक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, दोस्तों के सामने पहिए के नीचे आया
दुर्ग (छ.ग.)
भिलाई से घूमने गया था युवक, ट्रक में बैठकर लौटते समय बड़ा हादसा, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई के युवक की मौत हो गई है। दोस्तों के साथ घूमने गए पुनीत साहू की ट्रक से गिरकर मौके पर ही जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
घूमने गया था, लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जामुल क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड क्रमांक-5 निवासी पुनीत साहू (पिता वाहन चालक) 2 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों दीपक वर्मन और विजय सिंह के साथ धमधा घूमने गया था। दोपहर करीब 2.40 बजे धमधा–बेमेतरा मेन रोड स्थित बड़े पुल पर यह हादसा हुआ।
ट्रक पर बैठा, दोस्त बाइक से पीछे चल रहे थे
दोस्तों ने बताया कि सिरनाभाठा वेयरहाउस से पुनीत ट्रक (क्रमांक CG 07 CA 1141) में ड्राइवर के साथ बैठकर जामुल लौट रहा था, जबकि उसके दोनों दोस्त बाइक से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे। बड़े पुल पर ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते पुनीत का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रक से नीचे गिर गया। गिरते ही वह पीछे के चक्के की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों को फोन से दी गई सूचना
हादसे के करीब आधे घंटे बाद दोस्त दीपक वर्मन ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार तुरंत धमधा पहुंचे। मर्च्युरी में शव देखकर परिजन बदहवास हो गए।
ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
परिजनों ने ट्रक चालक पर तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शी दीपक वर्मन व विजय सिंह के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए