AAP के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

Raipur, CG

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है. संदीप पाठक जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूत करने को लेकर दिशानिर्देश जारी करेंगे. 

आम आदमी पार्टी द्वारा शुक्रवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई. ये बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, गोवा, जम्मू कश्मीर और गुजरात के साथ छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी नेताओं को सौंपी.

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता को एक मजबूत विकल्प देना चाहती है. हाल ही हुए निकाय और पंचायत में चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत करने लिए संदीप पाठक को ये अहम जिम्मेदारी दी है.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली के बटहा गांव के रहने वाले संदीप पाठक ने 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसके अलावा पंजाब में पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने की बात हो या गुजरात में संगठन मजबूत करने की संदीप पाठक ने अहम भूमिका निभाई है.

पार्टी ने छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, गोवा और गुजरात में भी कई बदलाव किए हैं. दिल्ली में सौरभ भारद्वाज ही आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मनीष सिसोदिया को पंजाब, गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

AAP के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

Raipur, CG

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है. संदीप पाठक जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूत करने को लेकर दिशानिर्देश जारी करेंगे. 

आम आदमी पार्टी द्वारा शुक्रवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई. ये बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, गोवा, जम्मू कश्मीर और गुजरात के साथ छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी नेताओं को सौंपी.

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता को एक मजबूत विकल्प देना चाहती है. हाल ही हुए निकाय और पंचायत में चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत करने लिए संदीप पाठक को ये अहम जिम्मेदारी दी है.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली के बटहा गांव के रहने वाले संदीप पाठक ने 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसके अलावा पंजाब में पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने की बात हो या गुजरात में संगठन मजबूत करने की संदीप पाठक ने अहम भूमिका निभाई है.

पार्टी ने छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, गोवा और गुजरात में भी कई बदलाव किए हैं. दिल्ली में सौरभ भारद्वाज ही आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मनीष सिसोदिया को पंजाब, गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/aap-national-organization-general-secretary-dr-sandeep-pathak-gets-the/article-14883

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.