रायपुर में हादसा: एसी फटने से एक कारोबारी और महिला कर्मचारी की मौत, बीजेपी नेता का भाई था मृतक

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसी फटने से कारोबारी और बीजेपी नेता के भाई समेत दो की मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर सेक्टर-1 के रेजिडेंशियल-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसी फटने से कारोबारी और बीजेपी नेता के भाई समेत दो की मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर सेक्टर-1 के रेजिडेंशियल-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे अचानक एसी के फटने से बड़ा धमाका हुआ। आसपास में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत बताया। 

मिली जानकारी के अनुसार, जब धमाका हुई तब ऑफिस में दोनों मौजूद थे। उन्हें बचाने के लिए आसपास के लोगों ने कोशिश की, लेकिन दरवाजा ऑटोमेटिक सिस्टम से लॉक होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। ऑफिस के अंदर पहुंचने पर पूरा ऑफिस धुआं से भरा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि ऑफिस के अंदर आरिफ मंजूर और उनकी महिला कर्मचारी मशरत खान बेहोशी के हालत में थे। मौके पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के शरीर पर जलने के निशान थे। ऑफिस में भरे धुएं की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार, राजतालाब कालीनगर निवासी मृतक कारोबारी आरिफ मंजूर खान इवेंट मैनेजमेंट का काम करते था। मृतक के बड़े भाई मखमूर खान छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

रायपुर में हादसा: एसी फटने से एक कारोबारी और महिला कर्मचारी की मौत, बीजेपी नेता का भाई था मृतक

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसी फटने से कारोबारी और बीजेपी नेता के भाई समेत दो की मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर सेक्टर-1 के रेजिडेंशियल-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे अचानक एसी के फटने से बड़ा धमाका हुआ। आसपास में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत बताया। 

मिली जानकारी के अनुसार, जब धमाका हुई तब ऑफिस में दोनों मौजूद थे। उन्हें बचाने के लिए आसपास के लोगों ने कोशिश की, लेकिन दरवाजा ऑटोमेटिक सिस्टम से लॉक होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। ऑफिस के अंदर पहुंचने पर पूरा ऑफिस धुआं से भरा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि ऑफिस के अंदर आरिफ मंजूर और उनकी महिला कर्मचारी मशरत खान बेहोशी के हालत में थे। मौके पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के शरीर पर जलने के निशान थे। ऑफिस में भरे धुएं की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार, राजतालाब कालीनगर निवासी मृतक कारोबारी आरिफ मंजूर खान इवेंट मैनेजमेंट का काम करते था। मृतक के बड़े भाई मखमूर खान छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/accident-in-raipur-a-businessman-and-a-female-employee-died/article-2115

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.