दंतेवाड़ा में गुलेल से 9 दुर्लभ शेकरू गिलहरियों का शिकार किया, इंस्टाग्राम रील से गिरफ्तार हुआ आरोपी

दंतेवाड़ा (छ.ग)

By Rohit.P
On

दंतेवाड़ा में शेकरू शिकार का मामला सामने आया, इंस्टाग्राम रील से आरोपी पकड़ा गया, वन विभाग ने शुरू की सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू यानी विशाल गिलहरी का अवैध शिकार किया गया। आरोपी युवक ने न सिर्फ 9 दुर्लभ गिलहरियों को मारा, बल्कि उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा भी कर दिया। यही वीडियो उसके पकड़े जाने की वजह बना।

इंस्टाग्राम रील बनी गिरफ्तारी की वजह

बताया जा रहा है कि युवक ने शिकार के बाद हिड़मा के एक लोकप्रिय गाने के साथ रील तैयार कर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। वीडियो वायरल होते ही वन विभाग तक पहुंच गया। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

लोकेशन ट्रेस कर गांव तक पहुंची टीम

वन विभाग ने तकनीकी सहायता से आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से उसका मोबाइल नंबर और लोकेशन हासिल की। इसके आधार पर टीम अबूझमाड़ क्षेत्र के एक गांव पहुंची, जहां से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि इस शिकार में उसके साथ 10 अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

गुलेल से किया गया शिकार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ जंगल गया था। वहां उन्होंने पहले पेड़ों और जमीन पर खाने की चीजें रखीं। जब शेकरू खाने के लिए आए, तब उन्हें गुलेल से निशाना बनाकर मार गिराया गया। इसके बाद सभी मृत गिलहरियों को घर लाया गया, जहां उनका वीडियो बनाया गया और बाद में उन्हें पकाकर खा लिया गया।

वन विभाग की कार्रवाई जारी

वन अधिकारियों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस दुर्लभ प्रजाति का शिकार हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग में लंगूरों की हत्या का मामला भी सामने आया

इसी बीच दुर्ग जिले के ग्राम दनिया (बोरी) में भी दो लंगूरों की हत्या का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने चना फसल को नुकसान पहुंचाने के शक में एयरगन से गोली मारकर दोनों लंगूरों को मार डाला। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2026 By Rohit.P

दंतेवाड़ा में गुलेल से 9 दुर्लभ शेकरू गिलहरियों का शिकार किया, इंस्टाग्राम रील से गिरफ्तार हुआ आरोपी

दंतेवाड़ा (छ.ग)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू यानी विशाल गिलहरी का अवैध शिकार किया गया। आरोपी युवक ने न सिर्फ 9 दुर्लभ गिलहरियों को मारा, बल्कि उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा भी कर दिया। यही वीडियो उसके पकड़े जाने की वजह बना।

इंस्टाग्राम रील बनी गिरफ्तारी की वजह

बताया जा रहा है कि युवक ने शिकार के बाद हिड़मा के एक लोकप्रिय गाने के साथ रील तैयार कर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। वीडियो वायरल होते ही वन विभाग तक पहुंच गया। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

लोकेशन ट्रेस कर गांव तक पहुंची टीम

वन विभाग ने तकनीकी सहायता से आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से उसका मोबाइल नंबर और लोकेशन हासिल की। इसके आधार पर टीम अबूझमाड़ क्षेत्र के एक गांव पहुंची, जहां से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि इस शिकार में उसके साथ 10 अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

गुलेल से किया गया शिकार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ जंगल गया था। वहां उन्होंने पहले पेड़ों और जमीन पर खाने की चीजें रखीं। जब शेकरू खाने के लिए आए, तब उन्हें गुलेल से निशाना बनाकर मार गिराया गया। इसके बाद सभी मृत गिलहरियों को घर लाया गया, जहां उनका वीडियो बनाया गया और बाद में उन्हें पकाकर खा लिया गया।

वन विभाग की कार्रवाई जारी

वन अधिकारियों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस दुर्लभ प्रजाति का शिकार हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग में लंगूरों की हत्या का मामला भी सामने आया

इसी बीच दुर्ग जिले के ग्राम दनिया (बोरी) में भी दो लंगूरों की हत्या का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने चना फसल को नुकसान पहुंचाने के शक में एयरगन से गोली मारकर दोनों लंगूरों को मार डाला। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/accused-arrested-for-hunting-9-rare-shekru-squirrels-with-slingshot/article-50697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.