पैरोल पर बाहर आए आरोपी ने नाबालिग बेटी और भतीजी से किया दुष्कर्म

CG

आजीवन कारावास की सजा पाए आरोपी ने पैरोल पर बाहर आकर दो नाबालिगों से दुष्कर्म किया.

पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी ने अपनी ही नाबालिग बेटी और भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़ित नाबालिग अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

अपनी ही बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म: बैकुंठपुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात को आरोपी ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ घर में दुष्कर्म किया. इस घटना के दो दिन बाद, 21 अक्टूबर को वह अपनी बेटी को लकड़ी इकट्ठा करने के बहाने जंगल में ले गया और फिर से उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी को किसी से भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

नाबालिग भतीजी के साथ भी की घिनौनी हरकत: बैकुंठपुर पुलिस ने आगे बताया कि 21 अक्टूबर की शाम को आरोपी अपनी नाबालिग भतीजी के घर गया. घर में उसे अकेला पाकर उसे जबरन भुखभुकी इलाके के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 12 साल की नाबालिग अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने गई और 22 अक्टूबर को अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

कोरबा से आरोपी गिरफ्तार: पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश शुरू की. चूंकि उस व्यक्ति के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसका पता लगाना मुश्किल था. हालांकि, पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में सुराग तब मिला जब उसने कॉल करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, साइबर सेल से तकनीकी इनपुट और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने कोरबा जिले के बंगहो थाना क्षेत्र के बुरानी झरिया और आम टिकरा इलाकों में छापेमारी की और 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया.

दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा, पैरोल पर आया बाहर: पुलिस के मुताबिक आरोपी को साल 2020 में एक अन्य दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. जो 19 अक्टूबर से पैरोल पर बाहर था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2024 By दैनिक जागरण

पैरोल पर बाहर आए आरोपी ने नाबालिग बेटी और भतीजी से किया दुष्कर्म

CG

पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी ने अपनी ही नाबालिग बेटी और भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़ित नाबालिग अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

अपनी ही बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म: बैकुंठपुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात को आरोपी ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ घर में दुष्कर्म किया. इस घटना के दो दिन बाद, 21 अक्टूबर को वह अपनी बेटी को लकड़ी इकट्ठा करने के बहाने जंगल में ले गया और फिर से उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी को किसी से भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

नाबालिग भतीजी के साथ भी की घिनौनी हरकत: बैकुंठपुर पुलिस ने आगे बताया कि 21 अक्टूबर की शाम को आरोपी अपनी नाबालिग भतीजी के घर गया. घर में उसे अकेला पाकर उसे जबरन भुखभुकी इलाके के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 12 साल की नाबालिग अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने गई और 22 अक्टूबर को अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

कोरबा से आरोपी गिरफ्तार: पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश शुरू की. चूंकि उस व्यक्ति के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसका पता लगाना मुश्किल था. हालांकि, पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में सुराग तब मिला जब उसने कॉल करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, साइबर सेल से तकनीकी इनपुट और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने कोरबा जिले के बंगहो थाना क्षेत्र के बुरानी झरिया और आम टिकरा इलाकों में छापेमारी की और 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया.

दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा, पैरोल पर आया बाहर: पुलिस के मुताबिक आरोपी को साल 2020 में एक अन्य दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. जो 19 अक्टूबर से पैरोल पर बाहर था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/accused-who-was-out-on-parole-raped-minor-daughter-and/article-2367

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.