प्रशासन का एक्शन! छत्तीसगढ़ के इस BEO पर गिरी निलंबन की गाज, जानें क्यों हुई ये कार्रवाई

CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है. ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की गई है.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में  लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण गरियाबंद के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आर.पी. दास को आखिरकार 29 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया. शिक्षक संघ ने बीईओ कार्यालय में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर 25 सितंबर को गरियाबंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. NDTV ने शिक्षको के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसके बाद इस मामले में जांच शुरू हुई. शिक्षकों के लगातार दबाव के चलते प्रशासन को यह सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

शिक्षक संघ के संघर्ष का परिणाम

शिक्षक संघ ने न केवल आर.पी. दास बल्कि दो अन्य कर्मचारियों उदय राम साहू और दीपक साहू के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की थी. इस मुद्दे पर शिक्षक संघ का कहना है कि यह कार्रवाई दिखाती है कि अगर कर्मचारी एकजुट होकर अपनी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाएं तो प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ती है.

लंबी चली जांच के बाद हुई कार्रवाई 

कलेक्टर दीपक अग्रवाल के आदेश पर अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय की देखरेख में इस मामले की जांच की गई. प्रशासन ने इस मामले को पहले नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन शिक्षक संघ के लगातार विरोध के बाद ही इस मामले को गंभीरता से लिया गया. रायपुर संभाग आयुक्त ने निलंबन का आदेश जारी किया. इसके बाद अब शिक्षकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन सवाल है कि ऐसे मामलों में प्रशासन कब तेजी दिखाएगा?

2019 का अनुभव और विभाग की निष्क्रियता

आर.पी. दास का विवादित इतिहास 2019 में नगरी में भी सामने आया था, जहां भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था. इसके बावजूद, गरियाबंद में उन्हें जिम्मेदारी देने पर भी सवाल उठ रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने पहले सख्त कदम उठाए होते, तो शायद आज गरियाबंद के शिक्षा विभाग की ऐसी हालत नहीं होती.

आगे की राह और शिक्षकों की उम्मीदें

हालांकि दास को छूरा कार्यालय में निलंबन के दौरान स्थानांतरित किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा, लेकिन शिक्षक संघ का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का पहला कदम है. दो अन्य कर्मचारियों पर भी जल्द फैसले की उम्मीद जताई जा रही है. शिक्षक संघ का मानना है कि प्रशासन को भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और विश्वास कायम हो सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2024 By दैनिक जागरण

प्रशासन का एक्शन! छत्तीसगढ़ के इस BEO पर गिरी निलंबन की गाज, जानें क्यों हुई ये कार्रवाई

CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में  लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण गरियाबंद के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आर.पी. दास को आखिरकार 29 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया. शिक्षक संघ ने बीईओ कार्यालय में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर 25 सितंबर को गरियाबंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. NDTV ने शिक्षको के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसके बाद इस मामले में जांच शुरू हुई. शिक्षकों के लगातार दबाव के चलते प्रशासन को यह सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

शिक्षक संघ के संघर्ष का परिणाम

शिक्षक संघ ने न केवल आर.पी. दास बल्कि दो अन्य कर्मचारियों उदय राम साहू और दीपक साहू के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की थी. इस मुद्दे पर शिक्षक संघ का कहना है कि यह कार्रवाई दिखाती है कि अगर कर्मचारी एकजुट होकर अपनी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाएं तो प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ती है.

लंबी चली जांच के बाद हुई कार्रवाई 

कलेक्टर दीपक अग्रवाल के आदेश पर अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय की देखरेख में इस मामले की जांच की गई. प्रशासन ने इस मामले को पहले नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन शिक्षक संघ के लगातार विरोध के बाद ही इस मामले को गंभीरता से लिया गया. रायपुर संभाग आयुक्त ने निलंबन का आदेश जारी किया. इसके बाद अब शिक्षकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन सवाल है कि ऐसे मामलों में प्रशासन कब तेजी दिखाएगा?

2019 का अनुभव और विभाग की निष्क्रियता

आर.पी. दास का विवादित इतिहास 2019 में नगरी में भी सामने आया था, जहां भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था. इसके बावजूद, गरियाबंद में उन्हें जिम्मेदारी देने पर भी सवाल उठ रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने पहले सख्त कदम उठाए होते, तो शायद आज गरियाबंद के शिक्षा विभाग की ऐसी हालत नहीं होती.

आगे की राह और शिक्षकों की उम्मीदें

हालांकि दास को छूरा कार्यालय में निलंबन के दौरान स्थानांतरित किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा, लेकिन शिक्षक संघ का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का पहला कदम है. दो अन्य कर्मचारियों पर भी जल्द फैसले की उम्मीद जताई जा रही है. शिक्षक संघ का मानना है कि प्रशासन को भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और विश्वास कायम हो सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/administrations-action-suspension-of-this-beo-of-chhattisgarh-know-why/article-2472

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.