राज्य के कई जिलों में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून ने आखिरकार 21 दिनों के लंबे इंतजार के बाद दोबारा दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून बस्तर से आगे बढ़ते हुए अब दुर्ग जिले तक सक्रिय हो गया है। अगले तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

दुर्ग में अधिकतम, राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान दर्ज

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में हुआ प्रवेश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक सम्पूर्ण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्से, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल के भागों में प्रवेश कर चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा अब वेरावल, भावनगर, बड़ोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदवाली, संधेड आयरलैंड और बालूरघाट तक पहुंच गई है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली चमकने या तेज आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

राज्य के कई जिलों में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार

Raipur, CG

राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

दुर्ग में अधिकतम, राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान दर्ज

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में हुआ प्रवेश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक सम्पूर्ण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्से, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल के भागों में प्रवेश कर चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा अब वेरावल, भावनगर, बड़ोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदवाली, संधेड आयरलैंड और बालूरघाट तक पहुंच गई है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली चमकने या तेज आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-21-days-the-system-reaches-the-monsoon-fort-in/article-24557

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.