बीजापुर और कांकेर के बाद अब सुकमा में लाल आतंक पस्त, चार नक्सलियों का सरेंडर

Sukma, CG

बीजापुर और कांकेर में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है. उसके बाद अब सुकमा से लाल आतंक के लिए बुरी खबर आई है

बस्तर में पुलिस फोर्स का चौतरफा एक्शन जारी है. बीजापुर, दंतेवाड़ा, अबूझमाड़, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा में फोर्स के जवान लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया. इसके साथ कांकेर में चार नक्सलियों का खात्मा हुआ. इसका असर बस्तर में लाल आतंक पर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को सुकमा में एक महिला नक्सली ने सरेंडर किया है. उसके ऊपर दो लाख का इनाम घोषित है. इस इनामी महिला नक्सली के साथ चार नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

इनामी नक्सलियों का सरेंडर: सुकमा में दो लाख के इनामी नक्सली के साथ कुल चार माओवादियों ने फोर्स के सामने आत्मसमर्पण किया है. नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के साथ साथ नियद नेल्लानार योजना चला रही है. जिससे नक्सली प्रभावित होकर सरेंडर कर रहे हैं.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के बारे में जानकारी: जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उनमें नक्सली कलमू आयते (महिला नक्सली), नुप्पो रघु, मड़कम कोना और सोड़ी लच्छा शामिल हैं. नक्सली कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम पर 2 लाख रुपये का इनाम था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने में सीआरपीएफ 223, 151, 50 और 218 बटालियन के साथ साथ कोबरा 204 बटालियन के कर्मियों की भूमिका रही है.सरेंडर नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत कई तरह की सुविधाएं दी जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर और कांकेर के बाद अब सुकमा में लाल आतंक पस्त, चार नक्सलियों का सरेंडर

Sukma, CG

बस्तर में पुलिस फोर्स का चौतरफा एक्शन जारी है. बीजापुर, दंतेवाड़ा, अबूझमाड़, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा में फोर्स के जवान लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया. इसके साथ कांकेर में चार नक्सलियों का खात्मा हुआ. इसका असर बस्तर में लाल आतंक पर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को सुकमा में एक महिला नक्सली ने सरेंडर किया है. उसके ऊपर दो लाख का इनाम घोषित है. इस इनामी महिला नक्सली के साथ चार नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

इनामी नक्सलियों का सरेंडर: सुकमा में दो लाख के इनामी नक्सली के साथ कुल चार माओवादियों ने फोर्स के सामने आत्मसमर्पण किया है. नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के साथ साथ नियद नेल्लानार योजना चला रही है. जिससे नक्सली प्रभावित होकर सरेंडर कर रहे हैं.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के बारे में जानकारी: जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उनमें नक्सली कलमू आयते (महिला नक्सली), नुप्पो रघु, मड़कम कोना और सोड़ी लच्छा शामिल हैं. नक्सली कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम पर 2 लाख रुपये का इनाम था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने में सीआरपीएफ 223, 151, 50 और 218 बटालियन के साथ साथ कोबरा 204 बटालियन के कर्मियों की भूमिका रही है.सरेंडर नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत कई तरह की सुविधाएं दी जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-bijapur-and-kanker-now-the-red-terror-of-four/article-14873

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.