- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद छत्तीसगढ़ से उठी गर्जना: नेताओं ने कहा- आतंक का होगा संहार
ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद छत्तीसगढ़ से उठी गर्जना: नेताओं ने कहा- आतंक का होगा संहार
Raipur
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस साहसी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।
इस एयरस्ट्राइक के बाद देशभर में गर्व और समर्थन की लहर दौड़ पड़ी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने लिखा ‘हर हर महादेव’, डिप्टी CM बोले- चुन चुन कर बदला लेंगे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हर हर महादेव, वंदे मातरम्!" उन्होंने सेना की इस कार्रवाई को देश के सम्मान का प्रतीक बताया। वहीं उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने यह दिखा दिया कि हम हर कतरे का बदला लेंगे। चुन चुन कर हिसाब होगा।"
'जवानों को प्रणाम', मंत्री नेताम की भावुक प्रतिक्रिया
राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, "आतंकियों ने जिन बहनों का सिंदूर उजाड़ा, आज उन्हें सच्चा न्याय मिला है। सेना की वीरता को प्रणाम करता हूं।" उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही हर भारतीय के खून को ठंडक देने वाली है।
'भारत अब बदल चुका है', केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का बयान
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इसे “मोदी सरकार का साहसी फैसला” बताया। उन्होंने कहा, "यह नया भारत है, जो शब्द नहीं, कर्म में विश्वास करता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' हर उस आंसू का जवाब है, जो आतंक की वजह से बहा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।
'मुंहतोड़ जवाब', कांग्रेस नेता भी साथ खड़े
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लिखा, "भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ करारा प्रहार किया है। पूरा देश सेना के साथ है। जय हिंद!" रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे “सच्चा प्रतिशोध” बताया और कहा, "भारत अब चुप नहीं बैठता, अब जवाब देता है।"

'राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि', सिंहदेव का समर्थन
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी सेना की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, "राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं हो सकता। सेना का हर कदम देश की रक्षा के लिए है, हम एकजुट हैं।"
'राजनीति से ऊपर राष्ट्र', अमरजीत भगत का बयान
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भारत की अस्मिता से खिलवाड़ करने की कीमत हर दुश्मन को चुकानी होगी। उन्होंने कहा, "आज सभी राजनीतिक दलों को एक साथ खड़ा होना चाहिए, क्योंकि यह भारत की सुरक्षा का सवाल है।"
छत्तीसगढ़ से जिस तरह तमाम दलों और नेताओं ने एक स्वर में भारतीय सेना के साहसिक कदम का समर्थन किया है, वह इस बात का संकेत है कि आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प बन चुका है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए