पुलिस पूछताछ के बाद युवक ने की आत्महत्या, हेड कांस्टेबल लाइन अटैच

Sarguja, CG

जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के चुकंन डांड सेमरपारा में 20 वर्षीय युवक आशीष मिंज ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब मृतक की मां अलका मिंज ने प्रधान आरक्षक पन्ना एक्का पर पूछताछ के नाम पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया.

मृतक की मां ने बताया कि नवंबर 2024 में उसके बेटे की 16 वर्षीय प्रेमिका संध्या मिंज ने आशीष के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद युवक ने भी कीटनाशक खा लिया था, लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था. लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद लखनपुर पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी और युवक व उसकी मां को कई बार पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था.

मां का आरोप है कि 50 हजार रुपये की मांग को लेकर पुलिस का लगातार दबाव था. हाल ही में जब मां-बेटे को पुनः थाने बुलाया गया, तब थाने के ऊपरी कमरे में देर शाम तक पूछताछ की गई. शाम 7 बजे युवक को छोड़ा गया, जिसके बाद वह घर पहुंचते ही रोने लगा और मां को थाने में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी. रात में खाना खाकर वह सो गया, लेकिन अगली सुबह उसका शव घर के समीप पेड़ से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक पन्ना एक्का को लाइन अटैच कर दिया.

प्रधान आरक्षक पन्नालाल से इस संबंध में मोबाइल फोन से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कोरबा जिला की रहने वाली युवती संध्या मिंज उम्र 16 वर्ष, जो अपने मौसी के घर अंबिकापुर रहती थी, आशीष मिंज के घर पर 16 वर्षीय संध्या मिंज विगत माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों द्वारा मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी.

प्रधान आरक्षक ने बताया कि पूछताछ के लिए आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज को बुलाया गया था. कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आने पर नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया. जिसके बाद उन्होंने पैसे का ऑफर देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही थी. परंतु मेरे द्वारा आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज पति स्व. फूलचंद मिंज को पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई थी और युवक से कोई मारपीट नहीं की गई है. उनके द्वारा जो भी आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं, वे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पुलिस पूछताछ के बाद युवक ने की आत्महत्या, हेड कांस्टेबल लाइन अटैच

Sarguja, CG

जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के चुकंन डांड सेमरपारा में 20 वर्षीय युवक आशीष मिंज ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब मृतक की मां अलका मिंज ने प्रधान आरक्षक पन्ना एक्का पर पूछताछ के नाम पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया.

मृतक की मां ने बताया कि नवंबर 2024 में उसके बेटे की 16 वर्षीय प्रेमिका संध्या मिंज ने आशीष के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद युवक ने भी कीटनाशक खा लिया था, लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था. लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद लखनपुर पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी और युवक व उसकी मां को कई बार पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था.

मां का आरोप है कि 50 हजार रुपये की मांग को लेकर पुलिस का लगातार दबाव था. हाल ही में जब मां-बेटे को पुनः थाने बुलाया गया, तब थाने के ऊपरी कमरे में देर शाम तक पूछताछ की गई. शाम 7 बजे युवक को छोड़ा गया, जिसके बाद वह घर पहुंचते ही रोने लगा और मां को थाने में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी. रात में खाना खाकर वह सो गया, लेकिन अगली सुबह उसका शव घर के समीप पेड़ से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक पन्ना एक्का को लाइन अटैच कर दिया.

प्रधान आरक्षक पन्नालाल से इस संबंध में मोबाइल फोन से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कोरबा जिला की रहने वाली युवती संध्या मिंज उम्र 16 वर्ष, जो अपने मौसी के घर अंबिकापुर रहती थी, आशीष मिंज के घर पर 16 वर्षीय संध्या मिंज विगत माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों द्वारा मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी.

प्रधान आरक्षक ने बताया कि पूछताछ के लिए आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज को बुलाया गया था. कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आने पर नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया. जिसके बाद उन्होंने पैसे का ऑफर देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही थी. परंतु मेरे द्वारा आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज पति स्व. फूलचंद मिंज को पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई थी और युवक से कोई मारपीट नहीं की गई है. उनके द्वारा जो भी आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं, वे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-police-interrogation-the-youth-committed-suicide-head-constable-line/article-16927

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.