भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ईडी की गाड़ी पर पथराव, भिलाई पुलिस ने 25 पर दर्ज की FIR

Bhilai, CG

भिलाई में भूपेश बघेल पर ईडी की कार्रवाई के दौरान पथराव और हंगामा करने वालों पर भिलाई पुलिस ने कार्रवाई की है.

भूपेश बघेल के घर के सामने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की गाड़ियों को रोकने और पथराव करने के मामले में भिलाई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. भिलाई पुलिस ने 25 लोगों पर FIR दर्ज की है. शासकीय कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और रास्ता रोकने के मामले में ये कार्रवाई की गई है. जल्द इनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

निजी वाहन के चालक ने सोमवार रात को पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई. ड्राइवर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बघेल के घर से निकलते समय करीब 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए. एफआईआर में कहा गया है कि किसी ने पत्थर भी फेंका जो गाड़ी के आगे के शीशे पर लगा.

पुलिस ने दंगा फैलाने [191(2)], गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने (190), स्वेच्छा से सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने (221), सरकारी कर्मचारी पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग (132) और गलत तरीके से रोकने [126(2)] और भिलाई निवासी सनी अग्रवाल और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति विनाश कानून की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल ने ईडी की कार पर बड़ा पत्थर फेंका था जिससे गाड़ी के सामने के कांच में क्रैक आ गया.

सोमवार को सुबह सुबह ईडी की टीम पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पहुंची. सुबह से लगभग शाम साढ़े 4 बजे तक करीब आठ घंटे तक ईडी ने छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार ईडी ने करीब 30 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए. कार्रवाई के दौरान बघेल घर पर मौजूद थे. बाद में उन्होंने ईडी की छापेमारी के मकसद पर सवाल उठाए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ईडी की गाड़ी पर पथराव, भिलाई पुलिस ने 25 पर दर्ज की FIR

Bhilai, CG

भूपेश बघेल के घर के सामने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की गाड़ियों को रोकने और पथराव करने के मामले में भिलाई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. भिलाई पुलिस ने 25 लोगों पर FIR दर्ज की है. शासकीय कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और रास्ता रोकने के मामले में ये कार्रवाई की गई है. जल्द इनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

निजी वाहन के चालक ने सोमवार रात को पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई. ड्राइवर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बघेल के घर से निकलते समय करीब 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए. एफआईआर में कहा गया है कि किसी ने पत्थर भी फेंका जो गाड़ी के आगे के शीशे पर लगा.

पुलिस ने दंगा फैलाने , गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने (190), स्वेच्छा से सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने (221), सरकारी कर्मचारी पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग (132) और गलत तरीके से रोकने और भिलाई निवासी सनी अग्रवाल और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति विनाश कानून की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल ने ईडी की कार पर बड़ा पत्थर फेंका था जिससे गाड़ी के सामने के कांच में क्रैक आ गया.

सोमवार को सुबह सुबह ईडी की टीम पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पहुंची. सुबह से लगभग शाम साढ़े 4 बजे तक करीब आठ घंटे तक ईडी ने छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार ईडी ने करीब 30 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए. कार्रवाई के दौरान बघेल घर पर मौजूद थे. बाद में उन्होंने ईडी की छापेमारी के मकसद पर सवाल उठाए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-raiding-bhupesh-baghels-house-stone-pelting-on-eds-car/article-13510

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.