सलमान के बाद अब शाहरुख को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस की टीम …

Raipur, CG

एक्टर सलमान खान को लगातार जान से मारने धमकियां मिल रही है. जिसके बाद अब एक्टर शाहरुख खान को भी एक व्यक्ति ने जान से मारने धमकी दी है. जान से मारने की धमकी के साथ ही उनसे फिरौती में 50 लाख रुपए की मांग की गई है.

इस मामले में महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स की लास्ट लोकेशन रायपुर मिली है. इस लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम रायपुर भेजी गई है. आरोपी ने शाहरुख खान  से मोटी फिरौती मांगी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा कॉल शाहरुख खान को नहीं बल्की मुंबई पुलिस के एक कॉन्सटेबल को आया था. जिसमें उसने खुद का नाम हिन्दुस्तानी बताया.

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये धमकी भरा फोन रायपुर से आया है और जो फैजान खान नाम के शख्स ने किया है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी अधिकारीक पुष्टि नहीं हुई है.

पिछले साल अक्तूबर में भी मिली थी धमकी

बता दें कि शाहरुख खान हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं. इससे पहले भी करियर में कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं. पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं. इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सलमान के बाद अब शाहरुख को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस की टीम …

Raipur, CG

इस मामले में महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स की लास्ट लोकेशन रायपुर मिली है. इस लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम रायपुर भेजी गई है. आरोपी ने शाहरुख खान  से मोटी फिरौती मांगी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा कॉल शाहरुख खान को नहीं बल्की मुंबई पुलिस के एक कॉन्सटेबल को आया था. जिसमें उसने खुद का नाम हिन्दुस्तानी बताया.

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये धमकी भरा फोन रायपुर से आया है और जो फैजान खान नाम के शख्स ने किया है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी अधिकारीक पुष्टि नहीं हुई है.

पिछले साल अक्तूबर में भी मिली थी धमकी

बता दें कि शाहरुख खान हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं. इससे पहले भी करियर में कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं. पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं. इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-salman-khan-now-shahrukh-khan-got-death-threat-maharashtra/article-2969

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.