प्रेमी ने किया प्रेमिका का मर्डर, नशे की हालत में की थी बेदम पिटाई, अस्पताल में तोड़ा दम

Koria, CG

प्रेमी की बेदम पिटाई से कोरिया में प्रेमिका की मौत हो गई. युवक की पिटाई से जख्मी युवती को गंभीर हालत में परिजनों ने पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. युवती की लगातार बिगड़ती जा रही हालत के बाद उसे डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इलाज के दौरान युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. नाराज परिजनों ने बेटी की मौत के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है.

प्रेमी ने किया प्रेमिका का मर्डर: अंबिकापुर पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद फरियादियों का बयान दर्ज कर लिया है. केस दर्ज करने के बाद केस डायरी कोरिया पुलिस को भेजी जा रही है. परिजनों की शिकायत के मुताबिक युवती सूरजपुर जिले की रहने वाली थी. करीब 2 साल पहले युवती अपनी मर्जी से कोरिया के युवक के साथ रहने लगी.

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज की गई है. परिजनों के बयान भी पुलिस सहायत केंद्र में दर्ज किया गया है. केस डायरी अंबिकापुर से कोरिया पुलिस को भेजी जा रही है - अमोलक सिंह, एडिशनल एसपी, अंबिकापुर

स्थानीय परंपरा "ढूकू": परिवार वालों के मुताबिक युवक और युवती आपस में प्रेम करते थे. दोनों स्थानीय परंपरा "ढूकू" के तहत साथ में रहते थे. परिवार वालों का कहना है कि कुछ दिन तो सब ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में युवक उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा. मारपीट की घटना जब बढ़ने लगी तो उनकी बेटी युवक का साथ छोड़ अपने घर लौट आई.

युवक युवती को मनाकर वापस ले गया: परिवार वालों का कहना है कि लड़की उनके घर में रह रही थी. बाद में युवक उनके घर आया और उनकी बेटी को फिर अपने साथ ये कहकर ले गया कि अब वो उसके साथ मारपीट नहीं करेगा. परिवार वालों ने बेटी को युवक के साथ भेज दिया. कुछ दिनों के बाद युवती से मारपीट का सिलसिला फिर शुरु हो गया. इस बार प्रेमी ने शराब के नशे में प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से जख्मी युवती की हालत खराब हो गई.

परिवार वालों ने कराया युवती को भर्ती: परिवार वालों ने युवती को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज शुरु हुआ. युवती की हालत जब बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाने की सलाह दी. परिजन लड़की को लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसे भर्ती किया गया. इलाज के क्रम में युवती ने वहां पर दम तोड़ दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

प्रेमी ने किया प्रेमिका का मर्डर, नशे की हालत में की थी बेदम पिटाई, अस्पताल में तोड़ा दम

Koria, CG

प्रेमी की बेदम पिटाई से कोरिया में प्रेमिका की मौत हो गई. युवक की पिटाई से जख्मी युवती को गंभीर हालत में परिजनों ने पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. युवती की लगातार बिगड़ती जा रही हालत के बाद उसे डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इलाज के दौरान युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. नाराज परिजनों ने बेटी की मौत के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है.

प्रेमी ने किया प्रेमिका का मर्डर: अंबिकापुर पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद फरियादियों का बयान दर्ज कर लिया है. केस दर्ज करने के बाद केस डायरी कोरिया पुलिस को भेजी जा रही है. परिजनों की शिकायत के मुताबिक युवती सूरजपुर जिले की रहने वाली थी. करीब 2 साल पहले युवती अपनी मर्जी से कोरिया के युवक के साथ रहने लगी.

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज की गई है. परिजनों के बयान भी पुलिस सहायत केंद्र में दर्ज किया गया है. केस डायरी अंबिकापुर से कोरिया पुलिस को भेजी जा रही है - अमोलक सिंह, एडिशनल एसपी, अंबिकापुर

स्थानीय परंपरा "ढूकू": परिवार वालों के मुताबिक युवक और युवती आपस में प्रेम करते थे. दोनों स्थानीय परंपरा "ढूकू" के तहत साथ में रहते थे. परिवार वालों का कहना है कि कुछ दिन तो सब ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में युवक उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा. मारपीट की घटना जब बढ़ने लगी तो उनकी बेटी युवक का साथ छोड़ अपने घर लौट आई.

युवक युवती को मनाकर वापस ले गया: परिवार वालों का कहना है कि लड़की उनके घर में रह रही थी. बाद में युवक उनके घर आया और उनकी बेटी को फिर अपने साथ ये कहकर ले गया कि अब वो उसके साथ मारपीट नहीं करेगा. परिवार वालों ने बेटी को युवक के साथ भेज दिया. कुछ दिनों के बाद युवती से मारपीट का सिलसिला फिर शुरु हो गया. इस बार प्रेमी ने शराब के नशे में प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से जख्मी युवती की हालत खराब हो गई.

परिवार वालों ने कराया युवती को भर्ती: परिवार वालों ने युवती को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज शुरु हुआ. युवती की हालत जब बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाने की सलाह दी. परिजन लड़की को लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसे भर्ती किया गया. इलाज के क्रम में युवती ने वहां पर दम तोड़ दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-taking-over-the-law-and-order-on-the-day/article-14138

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.