हैवानियत के बाद हंगामा: मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस

दुर्ग (छ.ग.)

On

बच्ची को बोरे में भरकर फेंका, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मिर्गी के दौरे; CCTV से खुला पूरा राज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। उतई थाना पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी की हालत बिगड़ गई और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय उसे मिर्गी के दौरे पड़ने लगे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया था, जहां वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी, जिसके बाद उसे स्ट्रेचर पर ले जाकर इलाज दिया गया। कुछ समय बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद कुएं के पास एक संदिग्ध बोरा मिला। खोलने पर उसमें बच्ची मिली, जिसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। वह डरी-सहमी हालत में थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। फुटेज में वह बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी मजदूरी करता है और घटना के समय नशे में था।

जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को दुकान से अपने घर ले गया और वहीं अपराध को अंजाम दिया। बाद में वह उसे मारने के इरादे से कुएं में फेंकने जा रहा था, लेकिन आसपास लोगों की हलचल देखकर घबरा गया। इसके बाद उसने बच्ची को बोरे में भरकर खंडहर के पास फेंक दिया।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना घेराव भी किया, जिसे पुलिस ने हल्के बल प्रयोग के बाद शांत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से गहरे सदमे में है। पुलिस और प्रशासन मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2026 By Nitin Trivedi

हैवानियत के बाद हंगामा: मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस

दुर्ग (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। उतई थाना पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी की हालत बिगड़ गई और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय उसे मिर्गी के दौरे पड़ने लगे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया था, जहां वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी, जिसके बाद उसे स्ट्रेचर पर ले जाकर इलाज दिया गया। कुछ समय बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद कुएं के पास एक संदिग्ध बोरा मिला। खोलने पर उसमें बच्ची मिली, जिसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। वह डरी-सहमी हालत में थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। फुटेज में वह बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी मजदूरी करता है और घटना के समय नशे में था।

जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को दुकान से अपने घर ले गया और वहीं अपराध को अंजाम दिया। बाद में वह उसे मारने के इरादे से कुएं में फेंकने जा रहा था, लेकिन आसपास लोगों की हलचल देखकर घबरा गया। इसके बाद उसने बच्ची को बोरे में भरकर खंडहर के पास फेंक दिया।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना घेराव भी किया, जिसे पुलिस ने हल्के बल प्रयोग के बाद शांत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से गहरे सदमे में है। पुलिस और प्रशासन मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-the-brutal-procession-the-accused-of-raping-an-innocent/article-50923

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.