एनकाउंटर के बाद सीएम ने देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बड़े अधिकारियों के साथ बनी रणनीति

Raipur, MP

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को सीएम आवास में हाई लेवल बैठक बुलाई है।

इस बैठक में राज्य सरकार के कई सीनियर अधिकारी और मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि कौन-कौन से मंत्री इस बैठक में पहुंचे हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे से वापस लौटने के बाद सीएम ने यह हाई लेवल बैठक दंतेवाडा-नारायणपुर में हुए एनकाउंटर के बाद बुलाई है।

पुलिसकर्मियों को बधाई

VIS ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की सफलता पर पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने पर सीएम ने कहा कि जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है।

नक्सलवाद का खात्मा हमारा लक्ष्य

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में एनकाउंटर के अलावा किन मुद्दों पर चर्चा हुई है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा कि सीएम ने नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी ली है। इसके साथ ही आला अधिकारियों के साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई है।

दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई थी मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस के कुछ अधिकारियों ने 30 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना दी है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

एनकाउंटर के बाद सीएम ने देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बड़े अधिकारियों के साथ बनी रणनीति

Raipur, MP

इस बैठक में राज्य सरकार के कई सीनियर अधिकारी और मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि कौन-कौन से मंत्री इस बैठक में पहुंचे हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे से वापस लौटने के बाद सीएम ने यह हाई लेवल बैठक दंतेवाडा-नारायणपुर में हुए एनकाउंटर के बाद बुलाई है।

पुलिसकर्मियों को बधाई

VIS ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की सफलता पर पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने पर सीएम ने कहा कि जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है।

नक्सलवाद का खात्मा हमारा लक्ष्य

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में एनकाउंटर के अलावा किन मुद्दों पर चर्चा हुई है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा कि सीएम ने नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी ली है। इसके साथ ही आला अधिकारियों के साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई है।

दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई थी मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस के कुछ अधिकारियों ने 30 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना दी है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-the-encounter-cm-called-a-high-level-meeting-late/article-674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.