राज्योत्सव के बाद धान खरीदी का नंबर, किसानों के खाते में आएगी लक्ष्मी

CG

नवंबर महीना छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए इनकम और आय का माह होता है. आखिर ऐसा क्यों है. इस रिपोर्ट में जानिए

छत्तीसगढ़ में नवंबर का महीना खुशियों और सौगात से भरा महीना होता है. किसान और अन्नदाता नवंबर महीने का इंतजार बेसब्री से करते हैं. क्योंकि यह महीना धान तिहार का महीना होता है. हर साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होती है. इस खरीदी की रकम से किसान मालामाल होते हैं. यही वजह है कि किसान धान खरीदी को लेकर पूरी तैयारी में रहते हैं. दूसरी ओर किसान के साथ साथ सरकार भी धान खरीदी को लेकर उत्साहित रहती है. किसी भी पार्टी की सरकार हो वह धान खरीदी का ऐलान हर साल करती है. इसकी पूरी व्यवस्था की जाती है. मंत्रिमंडलीय समिति का गठन होता है. उसमें धान खरीदी से जुड़े सभी तथ्यों को लेकर समीक्षा होती है. उसके बाद फिर सरकार इस पर मुहर लगाकर धान खरीदी का ऐलान करती है.

इस बार कब से धान खरीदी?: छत्तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी की निर्धारित तिथि 14 नवंबर रखी गई है. 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी की जाएगी. धान खरीदी को लेकर जो भी खरीदी केंद्र छत्तीसगढ़ में बनाए गए हैं. वहां इलेक्ट्रॉनिक तुलाई मशीन का इस्तेमाल किया गया है. इस वर्ष धान खरीदी को लेकर कुल 30 हजार गठान बारदाने की व्यवस्था की गई है. धान खरीदी के लिए किसानों ने 31 अक्टूबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन कराया है. किसानों के तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है. सरकार भी अपनी ओर से सारे इंतजाम कर रही है. जिससे किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े

धान खरीदी का लक्ष्य: इस बार साय सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है. खरीफ विपणन साल 2023-24 के दौरान सहकारी समिति में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए भी मानदेय का प्रबंध साय सरकार ने किया है. 18,420 रुपये प्रतिमाह के दर से उन्हें 12 महीने का मानदेय दिया जाएगा. इस बार साय सरकार ने सीमांत और छोटे किसानों के लिए अधिकतम दो टोकन की व्यवस्था की है. जबकि बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन देना तय किया गया है.

इस बार धान खरीदी में कुल आठ लाख गठान बारदने की जरूरत पड़ेगी. अक्टूबर महीने में कैबिनेट की बैठक लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग की नीति को मंजूरी दी. इसके तहत धान खरीदी की तिथि 14 नवंबर तय की गई. यही वजह है कि नवंबर का महीना छत्तीसगढ़ के किसानों के धान तिहार का महीना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

राज्योत्सव के बाद धान खरीदी का नंबर, किसानों के खाते में आएगी लक्ष्मी

CG

छत्तीसगढ़ में नवंबर का महीना खुशियों और सौगात से भरा महीना होता है. किसान और अन्नदाता नवंबर महीने का इंतजार बेसब्री से करते हैं. क्योंकि यह महीना धान तिहार का महीना होता है. हर साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होती है. इस खरीदी की रकम से किसान मालामाल होते हैं. यही वजह है कि किसान धान खरीदी को लेकर पूरी तैयारी में रहते हैं. दूसरी ओर किसान के साथ साथ सरकार भी धान खरीदी को लेकर उत्साहित रहती है. किसी भी पार्टी की सरकार हो वह धान खरीदी का ऐलान हर साल करती है. इसकी पूरी व्यवस्था की जाती है. मंत्रिमंडलीय समिति का गठन होता है. उसमें धान खरीदी से जुड़े सभी तथ्यों को लेकर समीक्षा होती है. उसके बाद फिर सरकार इस पर मुहर लगाकर धान खरीदी का ऐलान करती है.

इस बार कब से धान खरीदी?: छत्तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी की निर्धारित तिथि 14 नवंबर रखी गई है. 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी की जाएगी. धान खरीदी को लेकर जो भी खरीदी केंद्र छत्तीसगढ़ में बनाए गए हैं. वहां इलेक्ट्रॉनिक तुलाई मशीन का इस्तेमाल किया गया है. इस वर्ष धान खरीदी को लेकर कुल 30 हजार गठान बारदाने की व्यवस्था की गई है. धान खरीदी के लिए किसानों ने 31 अक्टूबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन कराया है. किसानों के तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है. सरकार भी अपनी ओर से सारे इंतजाम कर रही है. जिससे किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े

धान खरीदी का लक्ष्य: इस बार साय सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है. खरीफ विपणन साल 2023-24 के दौरान सहकारी समिति में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए भी मानदेय का प्रबंध साय सरकार ने किया है. 18,420 रुपये प्रतिमाह के दर से उन्हें 12 महीने का मानदेय दिया जाएगा. इस बार साय सरकार ने सीमांत और छोटे किसानों के लिए अधिकतम दो टोकन की व्यवस्था की है. जबकि बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन देना तय किया गया है.

इस बार धान खरीदी में कुल आठ लाख गठान बारदने की जरूरत पड़ेगी. अक्टूबर महीने में कैबिनेट की बैठक लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग की नीति को मंजूरी दी. इसके तहत धान खरीदी की तिथि 14 नवंबर तय की गई. यही वजह है कि नवंबर का महीना छत्तीसगढ़ के किसानों के धान तिहार का महीना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-the-rajyotsav-the-number-of-paddy-purchases-will-be/article-2554

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.