- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बनेगा तगड़ा सिस्टम, पांच दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का खतरा
छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बनेगा तगड़ा सिस्टम, पांच दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का खतरा
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में मानसून का असर लगातार जारी है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर सहित कई इलाकों में शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी, वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना भी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर 25 अगस्त को नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में और ज्यादा सक्रियता देखने को मिलेगी।
पिछले 24 घंटे का हाल
-
अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई।
-
बिलासपुर संभाग के कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
-
दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर 7.6 किमी ऊंचाई तक एक चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में वर्षा का दौर और तेज होगा।
अलर्ट की स्थिति
-
ऑरेंज अलर्ट : गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान।
-
यलो अलर्ट : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना।
राजधानी रायपुर का मौसम
आज रायपुर में आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए