दंतेवाड़ा शीतला मंदिर में अगहन जात्रा, 185 गांव के लोगों ने की पूजा अर्चना

CG

दंतेवाड़ा शीतला मंदिर में वार्षिक अगहन जात्रा में कई गांव के लोगों ने पूजा अर्चना कर देवी देवताओं से खुशहाली का आशीर्वाद मांगा.

शीतला माता मंदिर परिसर में वार्षिक अगहन जात्र का आयोजन किया गया. इस जात्रा में क्षेत्र के 36 मंदिर के परगनाओं की उपस्थिति में सालों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है. 185 गांव के ग्रामीण इस अगहन जात्रा में शामिल होने पहुंचते है.

शीतला माता को नये चावल का भोग: अगहन जात्रा पूजा के दौरान सर्वप्रथम माटी पुजारियों ने शीतला माता को नये चावल का भोग चढ़ाया. इसके बाद माता की विशेष पूजा की गई. अगहन जात्रा को माटी पूजा के नाम से भी जाना जाता है. दंतेश्वरी मंदिर के पुजारियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम माता की पूजा होती है जिसके बाद संध्या पहर में 3 बजे से जानवरों की बली दी जाती है. यह परंपरा आदिकाल से चली आ रही है जिसे आज भी निभाया जा रहा है.

84 परगना के लोग अगहन जात्रा में पहुंचे: जात्रा के मद्देजन आज शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से लगी रही. लोग कतारबद्ध होकर एक एककर माता के दर्शन पूजन करते देखे गए. अगहन जात्रा के बाद बस्तर में मेला मंडई का आगाज हो जाता है. मान्यता है कि सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कई कष्ट दूर हो जाते हैं. माता के स्नान कराए गए पानी से लोगों के बहुत सारे विकार दूर होते हैं.

दंतेवाड़ा से शुरू होती है जात्रा: मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह परंपरा रियासलकाल से चली आ रही है. जो विधि विधान से आज भी निभाई जा रही है. मां शीतला माता को धरती मां भी माना जाता है. क्षेत्र के किसान, धान कटाई के बाद मां से क्षमा याचना के लिए इस जात्रा में आते हैं. इस दौरान मां को कंदफूल, धान्य अर्पण करते हैं. बस्तर संभाग में अगहन जात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होती है. इसके बाद पूरे संभाग में जात्रा शुरू हो जाती है. 18 दिसंबर को केसरपाला की जात्रा होगी. मान्यता है कि मां दंतेश्वरी जब वारंगल से आई तो उन्हें पहले मां शीतला माता से अनुमति ली.

मन्नत पूरी होने के बाद मां को बली चढ़ाने की परंपरा: गांव के नकुल राम ने बताया कि अगहन जात्रा की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ ही है. मन्नत पूरी होने के बाद जानवरों की बली देने की परंपरा है. पहले शीतला माता की पूजा होती है उसके बाद अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है.

गांव के अन्य भक्त ने बताया कि लोग धान बुआई के समय माता शीतला से मन्नत मांगते हैं. हर चलाते हैं कटाई करते हैं. इन सबके लिए मां से अर्जी मांगते हैं. अच्छी फसल होने के बाद किसान और 84 परगना के लोग मां की जात्रा को सफल बनाते हैं.

185 गांव के लोग मां की पूजा अर्चना करने पहुंचे: शीतला माता मंदिर में अगहन जात्रा पर्व परंपरानुसार पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस वार्षिक जात्रा में शामिल होने 185 गांव के ग्रामीण दूर दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दंतेवाड़ा शीतला माता मंदिर पहुंचे. और अपनी सुख समृद्धि का आशीर्वाद मां से मांगा. जात्रा मेला में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में दुकानदार भी पहुंचते हैं और अपनी अपनी दुकानें लगाते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दंतेवाड़ा शीतला मंदिर में अगहन जात्रा, 185 गांव के लोगों ने की पूजा अर्चना

CG

शीतला माता मंदिर परिसर में वार्षिक अगहन जात्र का आयोजन किया गया. इस जात्रा में क्षेत्र के 36 मंदिर के परगनाओं की उपस्थिति में सालों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है. 185 गांव के ग्रामीण इस अगहन जात्रा में शामिल होने पहुंचते है.

शीतला माता को नये चावल का भोग: अगहन जात्रा पूजा के दौरान सर्वप्रथम माटी पुजारियों ने शीतला माता को नये चावल का भोग चढ़ाया. इसके बाद माता की विशेष पूजा की गई. अगहन जात्रा को माटी पूजा के नाम से भी जाना जाता है. दंतेश्वरी मंदिर के पुजारियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम माता की पूजा होती है जिसके बाद संध्या पहर में 3 बजे से जानवरों की बली दी जाती है. यह परंपरा आदिकाल से चली आ रही है जिसे आज भी निभाया जा रहा है.

84 परगना के लोग अगहन जात्रा में पहुंचे: जात्रा के मद्देजन आज शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से लगी रही. लोग कतारबद्ध होकर एक एककर माता के दर्शन पूजन करते देखे गए. अगहन जात्रा के बाद बस्तर में मेला मंडई का आगाज हो जाता है. मान्यता है कि सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कई कष्ट दूर हो जाते हैं. माता के स्नान कराए गए पानी से लोगों के बहुत सारे विकार दूर होते हैं.

दंतेवाड़ा से शुरू होती है जात्रा: मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह परंपरा रियासलकाल से चली आ रही है. जो विधि विधान से आज भी निभाई जा रही है. मां शीतला माता को धरती मां भी माना जाता है. क्षेत्र के किसान, धान कटाई के बाद मां से क्षमा याचना के लिए इस जात्रा में आते हैं. इस दौरान मां को कंदफूल, धान्य अर्पण करते हैं. बस्तर संभाग में अगहन जात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होती है. इसके बाद पूरे संभाग में जात्रा शुरू हो जाती है. 18 दिसंबर को केसरपाला की जात्रा होगी. मान्यता है कि मां दंतेश्वरी जब वारंगल से आई तो उन्हें पहले मां शीतला माता से अनुमति ली.

मन्नत पूरी होने के बाद मां को बली चढ़ाने की परंपरा: गांव के नकुल राम ने बताया कि अगहन जात्रा की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ ही है. मन्नत पूरी होने के बाद जानवरों की बली देने की परंपरा है. पहले शीतला माता की पूजा होती है उसके बाद अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है.

गांव के अन्य भक्त ने बताया कि लोग धान बुआई के समय माता शीतला से मन्नत मांगते हैं. हर चलाते हैं कटाई करते हैं. इन सबके लिए मां से अर्जी मांगते हैं. अच्छी फसल होने के बाद किसान और 84 परगना के लोग मां की जात्रा को सफल बनाते हैं.

185 गांव के लोग मां की पूजा अर्चना करने पहुंचे: शीतला माता मंदिर में अगहन जात्रा पर्व परंपरानुसार पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस वार्षिक जात्रा में शामिल होने 185 गांव के ग्रामीण दूर दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दंतेवाड़ा शीतला माता मंदिर पहुंचे. और अपनी सुख समृद्धि का आशीर्वाद मां से मांगा. जात्रा मेला में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में दुकानदार भी पहुंचते हैं और अपनी अपनी दुकानें लगाते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/aghan-jatra-185-village-people-worshiped-in-dantewada-shitala-temple/article-5153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.