अहमदाबाद विमान हादसे का छत्तीसगढ़ में असर: रायपुर-अहमदाबाद फ्लाइट रद्द, राजनीतिक दलों के कार्यक्रम स्थगित

Raipur, CG

अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस भीषण हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला। रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। साथ ही, प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भाजपा और कांग्रेस—ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विश्वेश्वर साय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर सभी को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

13 जून को होने वाले सभी कार्यक्रम कांग्रेस ने किए रद्द

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अहमदाबाद हादसे को देखते हुए 13 जून 2025 को प्रस्तावित अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने बताया कि यह निर्णय मृतकों के सम्मान और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने के उद्देश्य से लिया गया है।

बीजेपी ने स्थगित की प्रोफेशनल मीट

भाजपा की ओर से रायपुर में आयोजित की जाने वाली प्रोफेशनल्स मीट को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक संतप्त माहौल को देखते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को न करने का निर्णय लिया है।

भयानक था हादसा, 100 से अधिक शव बरामद

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का यह विमान लंदन जा रहा था, जिसमें 242 यात्री सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे के बाद 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें कई बुरी तरह झुलसे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, DNA परीक्षण के माध्यम से ही पहचान संभव हो सकेगी।

डॉक्टरों की कॉलोनी पर गिरा विमान, 15 चिकित्सक घायल

हादसा इतना भीषण था कि विमान अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की कॉलोनी से टकराया। इस टक्कर में 15 डॉक्टरों के घायल होने की पुष्टि हुई है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद विमान हादसे का छत्तीसगढ़ में असर: रायपुर-अहमदाबाद फ्लाइट रद्द, राजनीतिक दलों के कार्यक्रम स्थगित

Raipur, CG

सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विश्वेश्वर साय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर सभी को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

13 जून को होने वाले सभी कार्यक्रम कांग्रेस ने किए रद्द

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अहमदाबाद हादसे को देखते हुए 13 जून 2025 को प्रस्तावित अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने बताया कि यह निर्णय मृतकों के सम्मान और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने के उद्देश्य से लिया गया है।

बीजेपी ने स्थगित की प्रोफेशनल मीट

भाजपा की ओर से रायपुर में आयोजित की जाने वाली प्रोफेशनल्स मीट को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक संतप्त माहौल को देखते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को न करने का निर्णय लिया है।

भयानक था हादसा, 100 से अधिक शव बरामद

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का यह विमान लंदन जा रहा था, जिसमें 242 यात्री सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे के बाद 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें कई बुरी तरह झुलसे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, DNA परीक्षण के माध्यम से ही पहचान संभव हो सकेगी।

डॉक्टरों की कॉलोनी पर गिरा विमान, 15 चिकित्सक घायल

हादसा इतना भीषण था कि विमान अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की कॉलोनी से टकराया। इस टक्कर में 15 डॉक्टरों के घायल होने की पुष्टि हुई है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ahmedabad-aircraft-accident-impact-in-chhattisgarh-raipur-ahmedabad-flight-canceled-political/article-24108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.