अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला: जातिगत जनगणना से लेकर बोरे बासी दिवस तक उठाए सवाल

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के हालिया बयानों और फैसलों पर जमकर निशाना साधा है।

 राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्राकर ने कांग्रेस की जातिगत जनगणना की मांग को “राजनीतिक बयानबाजी” करार दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कई बार सत्ता में रही, लेकिन तब उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई? अब जब सत्ता नहीं है, तो केवल दिखावे के लिए यह मुद्दा उठाया जा रहा है।”

नगर निगम पार्षदों के इस्तीफे पर कांग्रेस पर तंज

रायपुर नगर निगम के पांच पार्षदों के इस्तीफे को लेकर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि पार्टी में निरंतर अस्थिरता बनी हुई है और किसी को यह स्पष्ट नहीं कि फैसले कौन ले रहा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में हर रोज उठक-बैठक हो रही है, लेकिन नेतृत्व का अभाव साफ दिखता है।”

वक्फ संशोधन बिल पर भाजपा का रुख साफ

वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए चंद्राकर ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में राज्य में सेमिनार और बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने दावा किया कि यह संशोधन गरीब मुस्लिमों के हित में है।

पहलगाम हमले पर राहुल गांधी की टिप्पणी को बताया 'राजनीतिक प्रतीकवाद'

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को शहीद का दर्जा देने की राहुल गांधी की मांग पर चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “शहीद का दर्जा देने से आतंकवाद नहीं रुकेगा, इसके लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। मोदी सरकार ने सेना को फ्री हैंड दिया है और देश की जनता उनके साथ खड़ी है।”

कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी पर कटाक्ष

चंद्राकर ने कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी को लेकर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, “अब पार्टी में कुछ बचा ही नहीं है। कौन नेता है और कौन निर्णय ले रहा है, यह खुद कांग्रेस को भी नहीं पता।”

बोरे बासी दिवस को बताया 'राजनीतिक नौटंकी'

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कांग्रेस द्वारा मनाए गए बोरे बासी दिवस को लेकर भी चंद्राकर ने कड़ा हमला बोला। उन्होंने इसे “राजनीतिक स्टंट” बताया और सवाल उठाया कि आयोजन पर कितना खर्च हुआ और यह राशि कहां से आई – इसका हिसाब जनता को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर इतिहास से अनभिज्ञ रहने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला: जातिगत जनगणना से लेकर बोरे बासी दिवस तक उठाए सवाल

Raipur, cg

 राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्राकर ने कांग्रेस की जातिगत जनगणना की मांग को “राजनीतिक बयानबाजी” करार दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कई बार सत्ता में रही, लेकिन तब उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई? अब जब सत्ता नहीं है, तो केवल दिखावे के लिए यह मुद्दा उठाया जा रहा है।”

नगर निगम पार्षदों के इस्तीफे पर कांग्रेस पर तंज

रायपुर नगर निगम के पांच पार्षदों के इस्तीफे को लेकर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि पार्टी में निरंतर अस्थिरता बनी हुई है और किसी को यह स्पष्ट नहीं कि फैसले कौन ले रहा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में हर रोज उठक-बैठक हो रही है, लेकिन नेतृत्व का अभाव साफ दिखता है।”

वक्फ संशोधन बिल पर भाजपा का रुख साफ

वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए चंद्राकर ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में राज्य में सेमिनार और बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने दावा किया कि यह संशोधन गरीब मुस्लिमों के हित में है।

पहलगाम हमले पर राहुल गांधी की टिप्पणी को बताया 'राजनीतिक प्रतीकवाद'

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को शहीद का दर्जा देने की राहुल गांधी की मांग पर चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “शहीद का दर्जा देने से आतंकवाद नहीं रुकेगा, इसके लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। मोदी सरकार ने सेना को फ्री हैंड दिया है और देश की जनता उनके साथ खड़ी है।”

कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी पर कटाक्ष

चंद्राकर ने कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी को लेकर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, “अब पार्टी में कुछ बचा ही नहीं है। कौन नेता है और कौन निर्णय ले रहा है, यह खुद कांग्रेस को भी नहीं पता।”

बोरे बासी दिवस को बताया 'राजनीतिक नौटंकी'

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कांग्रेस द्वारा मनाए गए बोरे बासी दिवस को लेकर भी चंद्राकर ने कड़ा हमला बोला। उन्होंने इसे “राजनीतिक स्टंट” बताया और सवाल उठाया कि आयोजन पर कितना खर्च हुआ और यह राशि कहां से आई – इसका हिसाब जनता को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर इतिहास से अनभिज्ञ रहने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ajay-chandrakars-sharp-attack-on-congress-raised-questions-from-caste/article-19219

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.