- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सरगुजा-बिलासपुर संभाग में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी
सरगुजा-बिलासपुर संभाग में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर रफ्तार पकड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम अब सक्रिय हो गया है, जिसके असर से प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के लिए 16 से 18 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं अन्य जिलों में भी बादलों की गड़गड़ाहट और रुक-रुक कर बारिश के आसार हैं।
बदलते सिस्टम से मिलेगी उमस से राहत
राज्यभर में पिछले कुछ दिनों से बनी उमस भरी गर्मी से लोगों को अब राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व गंगीय बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवात अब छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसका असर आने वाले 24 से 48 घंटे में स्पष्ट नजर आने लगेगा।
सरगुजा और बिलासपुर संभाग में तेज़ बारिश की संभावना
16 जुलाई से 18 जुलाई तक सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा जिलों में लगातार भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे
रायपुर में आज आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों का हाल
सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई है। वहीं दुर्ग में 33.6°C और राजनांदगांव में 22°C तापमान दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के लिए सामान्य से थोड़ा ऊपर और नीचे माना जा रहा है।
इन जिलों में अलर्ट: गरज-चमक और वज्रपात की आशंका
🔶 ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
-
उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर
यहां तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा), वज्रपात, और मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
🟡 यलो अलर्ट वाले जिले:
-
बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही आदि
इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने की आशंका और बदलता मौसम देखने को मिल सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए