2 दिन भारी बारिश का अलर्ट! 20 राज्यों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

JAGRAN DESK

दिल्ली-NCR में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन कोहरा गायब है। मौसम विभाग ने आगे कोहरा छाने का अनुमान लगाया है। साथ ही कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट भी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं।

देशभर में मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कभी घना कोहरा छा जाता है तो कभी शीतलहर चलने लगती है। उत्तर भारत में मौसम कई दिन से यही अठखेलियां खेल रहा है। जनवरी महीने में जहां दिल्ली-NCR में घना कोहरा रहता है, वहीं इस बार कोहरा गायब है, शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा रखी है। दूसरी ओर बुधवार रात को गुलमर्ग में माइनस 9.8, श्रीनगर में माइनस 1 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के ताबो में रात में -13.6 डिग्री तापमान रहा। राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रहा।

पंजाब-हरियाणा के कई जिले घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में बुधवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज 9 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी में शीतलहर चलने, जमीनी पाला पड़ने और घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट दिया है। 10 जनवरी से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि 13 जनवरी तक देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

 

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी तक 10 राज्यों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा। 20 राज्यों में कहीं कोहरा छाएगा तो कहीं शीतलहर का प्रकोप रहेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के आसार हैं। 10 से 12 जनवरी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो पूर्वी हवाओं के साथ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। पश्चिमी हवाएं मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय में एक ट्रफ बना रही हैं। इससे एक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम में बना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व और निचले क्षोभमंडल में भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। उत्तरी तमिलनाडु और उसके आसपास भी एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

 

 

इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

ताजा मौसमी परिस्थतियों के असर से 12 जनवरी तक असम में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी भारत में हल्की, मध्यम से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत में हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। 12 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की अलर्ट है। 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बादल बरस सकते हैं। 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने का अनुमान है। 11 और 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, कराईकल में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

 

 

इन राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

IMD अलर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर चलने का अनुमान है। राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख 10 और 11 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कल 10 जनवरी को घना कोहरा छाएगा। हिमाचल प्रदेश और बिहार में 11 जनवरी तक कोहरा छा सकता है। मध्य प्रदेश, ओडिशा में कल कोहरा छा सकता है। असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 जनवरी तक कोहरा छाने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

2 दिन भारी बारिश का अलर्ट! 20 राज्यों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

JAGRAN DESK

देशभर में मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कभी घना कोहरा छा जाता है तो कभी शीतलहर चलने लगती है। उत्तर भारत में मौसम कई दिन से यही अठखेलियां खेल रहा है। जनवरी महीने में जहां दिल्ली-NCR में घना कोहरा रहता है, वहीं इस बार कोहरा गायब है, शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा रखी है। दूसरी ओर बुधवार रात को गुलमर्ग में माइनस 9.8, श्रीनगर में माइनस 1 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के ताबो में रात में -13.6 डिग्री तापमान रहा। राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रहा।

पंजाब-हरियाणा के कई जिले घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में बुधवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज 9 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी में शीतलहर चलने, जमीनी पाला पड़ने और घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट दिया है। 10 जनवरी से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि 13 जनवरी तक देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

 

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी तक 10 राज्यों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा। 20 राज्यों में कहीं कोहरा छाएगा तो कहीं शीतलहर का प्रकोप रहेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के आसार हैं। 10 से 12 जनवरी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो पूर्वी हवाओं के साथ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। पश्चिमी हवाएं मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय में एक ट्रफ बना रही हैं। इससे एक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम में बना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व और निचले क्षोभमंडल में भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। उत्तरी तमिलनाडु और उसके आसपास भी एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

 

 

इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

ताजा मौसमी परिस्थतियों के असर से 12 जनवरी तक असम में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी भारत में हल्की, मध्यम से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत में हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। 12 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की अलर्ट है। 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बादल बरस सकते हैं। 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने का अनुमान है। 11 और 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, कराईकल में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

 

 

इन राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

IMD अलर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर चलने का अनुमान है। राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख 10 और 11 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कल 10 जनवरी को घना कोहरा छाएगा। हिमाचल प्रदेश और बिहार में 11 जनवरी तक कोहरा छा सकता है। मध्य प्रदेश, ओडिशा में कल कोहरा छा सकता है। असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 जनवरी तक कोहरा छाने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/alert-of-heavy-rain-for-2-days-warning-of-fog/article-7338

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.