छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कुएं में गिरे चारों हाथी निकाले गए सुरक्षित, 8 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Baloda Bazar, CG

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारनवापारा वन्य क्षेत्र के ग्राम हरदी में खेत में बने गहरे कुएं में चार हाथी, जिनमें एक शावक भी शामिल था, गिर गए।

 स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्काल 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुबह गूंजी हाथियों की चिंघाड़, ग्रामीण पहुंचे मौके पर
सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने जब हाथियों की जोरदार चिंघाड़ सुनी, तो वे मौके पर पहुंचे और देखा कि चारों हाथी कुएं में फंसे हुए हैं। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम जेसीबी मशीनों और स्थानीय साधनों के साथ मौके पर पहुंची और कुएं के किनारे मिट्टी काटकर रास्ता बनाते हुए हाथियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया।

पहले शावक और दो हाथी निकाले गए, फिर बाकी दो को भी बचाया गया
रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले शावक और दो वयस्क हाथियों को बाहर निकाला। इसके बाद कुएं में फंसे बाकी दो हाथियों को भी सुरक्षित निकालने में सफलता मिली। रेंजर गोपाल वर्मा ने बताया कि अभियान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि कुआं गहरा और फिसलनभरा था।

ग्रामीणों का विरोध, बोले— इंसान की मौत पर विभाग नहीं आया था
रेस्क्यू के दौरान कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, तब विभाग ने कोई मदद नहीं की थी। लेकिन अब हाथियों के गिरने पर पूरी टीम जुट गई। हालांकि समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और सहयोग करने लगे।

सोलर पैनल टूटे मिले, रात में भटकते हुए गिरे हाथी
मौके पर जांच के दौरान कुएं के आसपास लगे सोलर पैनल टूटे हुए मिले, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हाथियों का झुंड रात के समय रास्ता भटक गया और चार हाथी कुएं में गिर गए।

28 हाथियों का दल कर रहा बारनवापारा जंगल में भ्रमण
वन विभाग ने बताया कि बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में इस समय करीब 28 हाथियों का दल सक्रिय है। इसी दल में शामिल ये चार हाथी भी पिछले कुछ दिनों से हरदी गांव के आसपास विचरण कर रहे थे।
हाल ही में इसी क्षेत्र में एक किसान की जान हाथी के हमले में गई थी।

वन विभाग ने जताई राहत— सभी हाथी स्वस्थ और सुरक्षित
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद सभी हाथियों की प्राथमिक जांच की गई। विभाग ने बताया कि चारों हाथी स्वस्थ हैं और उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/all-four-elephants-that-fell-into-a-well-in-chhattisgarhs/article-37007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.