- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- प्रयागराज महाकुंभ में दिख रही छत्तीसगढ़ की अद्भुत झलक, पैवेलियन को देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़ ...
प्रयागराज महाकुंभ में दिख रही छत्तीसगढ़ की अद्भुत झलक, पैवेलियन को देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़
JAGRAN DESK
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की तस्वीर दिखाई दे रही है. छत्तीसगढ़ की पहचान गौर मुकुट को धारण किया हुआ प्रवेश द्वार लोगों को आकर्षित कर रहा है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो गया है.महाकुंभ में पहुंच रहे लोगों को छत्तीसगढ़ की झलक भी देखने को मिल रही है .यहां छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रदर्शनी लगाई है. जिसमें छत्तीसगढ़ की बड़ी झलक प्रयागराज महाकुंभ के दौरान छत्तीसगढ़ पैवेलियन में देखने को मिल रही है.
प्रयागराज के सेक्टर 6 महाकुंभ में लक्ष्मीद्वार के पास भारत सरकार के कलाग्राम के सामने छत्तीसगढ़ पैवेलियन स्थित है. इसके प्रवेश द्वार को छत्तीसगढ़ की पहचान गौर मुकुट का रूप दिया गया है जो दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. प्रवेश द्वार पर ही भारत के नियाग्रा कहे जाने वाले बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात की तस्वीर लगी है.

बाएं तरफ छत्तीसगढ़ के जीवंत ग्रामीण परिवेश को दिखाया गया है. यहां पर परंपरागत ग्रामीण जीवन के साथ ही आदिवासी कला, संस्कृति, आभूषण, वस्त्र समेत एक संपूर्ण गांव का चित्रण किया गया है.

छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी में प्रवेश करने के पहले बस्तर के ढोकरा शिल्प और राजकीय पशु तथा पक्षी को दर्शाया गया है. प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषतर मोर आवास मोर अधिकार, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी योजना की जानकारी दर्शाई गई है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत के रूप में सिरपुर और जैतखाम की प्रतिकृति को निर्मित किया गया है.

स्थानीय लोग और देशभर से आए श्रद्धालु छत्तीसगढ़ को ज्यादा से ज्यादा करीब से जान पाएं,इसके लिए वर्चुअल रियेलिटी हेडसेट और डोम के अंदर 180 डिग्री वीडियो के माध्यम से शासन की योजनाओं और छत्तीसगढ़ राज्य की जानकारी साझा की जा रही है.इन तकनीकों के जरिए छत्तीसगढ़ को जानने के लिए स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है और लोग लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. जिस तरह से छत्तीसगढ़ को जानने और समझने की इच्छा रखने वाले यहां आ रहे हैं उससे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सार्थकता झलक रही है. इसे देखकर कहा जा सकता है मानों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानो एक छोटा सा छत्तीसगढ़ ही बसा हुआ है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए